छत्तीसगढ़

आशीर्वाद इंग्लिश स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन

रायपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा संचालित आशीर्वाद इंग्लिश स्कूल में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष श्री सुरेश मिश्रा जी, सचिव श्री राजकुमार दीक्षित जी, उपाध्यक्ष श्री संजय अवस्थी जी एवं सहसचिव श्री अनुराग पांडे जी उपस्थित रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा पदाधिकारियों के पुष्प स्वागत से हुआ। इस अवसर पर शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य एवं परीक्षा परिणामों के आधार पर उनका सम्मान किया गया। अध्यक्ष श्री सुरेश मिश्रा जी ने प्राचार्य श्रीमती साईबा खान जी, सचिव श्री राजकुमार दीक्षित जी ने श्रीमती रितिका दुबे जी को सम्मानित किया। वहीं उपाध्यक्ष संजय अवस्थी एवं सहसचिव अनुराग पांडे द्वारा अन्य शिक्षकों को नगद पुरस्कार एवं विशेष उपहार प्रदान किए गए।

अपने संबोधन में पदाधिकारियों ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के संस्कार, व्यक्तित्व एवं भविष्य का निर्माण भी करते हैं। इस अवसर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को स्मरण करते हुए सभी शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
समापन अवसर पर विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। पूरा समारोह शिक्षा, संस्कार एवं गुरुजनों के सम्मान की भावना से ओत-प्रोत रहा।
भवदीय
संजय अवस्थी
आशीर्वाद भवन, रायपुर

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका