खेल

India vs Pakistan: महिला टी20 एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानें कब और कहां देखें LIVE मैच

दुबई में खेले जा रहे महिला टी20 एशिया कप 2026 का 9वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच में खेला जाएगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले का इंतजार सभी फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं। टीम इंडिया का हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में अभी तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने दो मुकाबले ग्रुप स्टेज में खेले हैं और दोनों को ही एकतरफा अपने नाम करने में कामयाब रही हैं, जिसके दम पर टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर चुकी है। वहीं पाकिस्तानी महिला टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अब तक एक मैच खेला है जो थाईलैंड महिला टीम के खिलाफ था जिसको वह 35 रनों से जीतने में कामयाब रही थी। अब इस मैच को लेकर सभी की नजरें हैं, जिसमें यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा जिसमें इसका सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय की रायपुर वापसी, दिल्ली दौरे के बाद दोपहर में राजधानी पहुंचेंगे

कब-कहां और कितने बजे से देखें मुकाबले का सीधा प्रसारण

भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम के बीच में होने वाले इस मैच को लेकर बात की जाए तो 5 सितंबर को भारतीय समयानुसार मुकाबले की शुरुआत रात 8 बजे से होगी। वहीं टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर होगा। भारत में मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सोनी टेन-1 और सोनी टेन-3 चैनल पर किया जाएगा। वहीं इसके अलावा डीडी फ्रीडिश के जरिए डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी टीवी पर मुकाबले का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है। भारत और पाकिस्तान की महिला टीम के बीच होने वाले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर की जाएगी जहां पर फैंस आसानी से लॉगिन कर इस मैच का आनंद ले सकते हैं।

MISO ने 100 बच्चों को कराया निःशुल्क वस्त्र वितरण, अध्यक्ष लोकेश कावड़िया जी ने कहा – सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है

एशिया कप में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ दिखा है दबदबा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पाकिस्तान के खिलाफ टी20 एशिया कप में अब तक दबदबा साफतौर पर देखने को मिला है, जिसमें दोनों टीमों के बीच में टूर्नामेंट के इतिहास में कुल 7 मैच खेले गए हैं, जिसमें से टीम इंडिया 6 को जीतने में कामयाब रही है जबकि पाकिस्तानी टीम सिर्फ एकबार साल 2022 में भारतीय टीम को मात दे पाई है। वहीं टी20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों के बीच में अब तक 17 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 14 मुकाबलों में जीत हासिल की है तो वहीं पाकिस्तानी टीम सिर्फ 3 मैच ही जीत सकी है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper