7 September 2026 Ka Rashifal: बुध-चंद्रमा की चाल बदलेगी किस्मत, इन राशियों पर बरसेगी कृपा; जानें मेष से मीन तक हाल

7 September 2026 Ka Rashifal: 7 सितंबर, सोमवार को बुध और चंद्रमा राशि बदलेंगे। बुध ग्रह सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा, जो उसके स्वयं के स्वामित्व की राशि हैं। वहीं चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेगा जहां पहले से ही गुरु स्थित हैं। गुरु और चंद्रमा के साथ होने से गजकेसरी नाम का राजयोग बनेगा। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रायपुर के ज्वेलर्स को मिलेंगे जेजेएस-2026 में कारोबार बढ़ाने के नए मौके
मेष राशिफल 7 सितंबर 2026
अनावश्यक कामों में समय बीतेगा। परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव रहने की आशंका है। अनजान लोगों की बातों पर तुरंत भरोसा न करें और छिपे विरोधियों से सतर्क रहें। बच्चों के साथ व्यवहार अच्छा रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, चोट लगने की संभावना है।
मिथुन राशिफल 7 सितंबर 2026
आपकी मेहनत का रिजल्ट आज मिल सकता है। किसी नई जॉब की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा। क्रिएटिव कामों में आपका इंटरेस्ट बढ़ेगा। इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। मशीन या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण इस्तेमाल करते समय सावधानी रखें।
कर्क राशिफल 7 सितंबर 2026
भाई-बहनों के साथ आपके रिश्तों में प्यार और अपनापन बढ़ेगा। सरकारी काम में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। किसी दूसरे के विवाद में पड़ने से बचें। धार्मिक मामलों में किसी भी बात पर बिना सोचे-समझे विश्वास करने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
सिंह राशिफल 7 सितंबर 2026
वर्क प्लेस पर अचानक कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। किसी काम को पूरा करने में उम्मीद से ज्यादा परेशानी आ सकती है। बिजनेस में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव करने से बचें। पेट से जुड़ी समस्या के कारण पैरों में दर्द या परेशानी हो सकती है।
कन्या राशिफल 7 सितंबर 2026
बिजनेस में दोस्तों का सपोर्ट मिलेगा। नौकरी में मनचाहा लाभ मिलने की संभावना है। वर्क प्लेस पर आपकी कार्यक्षमता और काम की तारीफ होगी। कुछ सहकर्मी आपकी पीठ पीछे बातें कर सकते हैं। घर के खर्चों को मैनेज करने के लिए बजट पर ध्यान देने की जरूरत है।
तुला राशिफल 7 सितंबर 2026
पुराने मामलों को सुलझाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें, वरना परेशानी खड़ी हो सकती है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
वृश्चिक राशिफल 7 सितंबर 2026
घर का माहौल आज शांत रहेगा। बिजनेस में आपकी उम्मीद के मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। अपनी पुरानी कार्ययोजना को एक बार फिर रिव्यू करना फायदेमंद रहेगा। क्रिएटिव कामों में मन लगेगा। हालांकि, बढ़ती जिम्मेदारियों के कारण थोड़ी टेंशन महसूस हो सकती है।
धनु राशिफल 7 सितंबर 2026
घर की जरूरतों से जुड़ी शॉपिंग पर धन खर्च हो सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव का माहौल बन सकता है। मन में किसी तरह की असुरक्षा की भावना रहेगी। सेहत से जुड़ी परेशानी वाले लोगों को सावधान रहना चाहिए। किसी से भी बहस करने से बचें।
मकर राशिफल 7 सितंबर 2026
करियर में आगे बढ़ने के लिए जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों की इनकम बढ़ेगी। बच्चों की शादी से जुड़ी रुकावट दूर होने के योग हैं। आज आपको कुछ महत्वपूर्ण और कड़े फैसले लेने पड़ेंगे। बेकार के कामों में अधिक पैसा खर्च हो सकता है।
कुंभ राशिफल 7 सितंबर 2026
आज आप काफी बिजी रहेंगे। सेहत अच्छी रहने से काम आसानी से संभाल पाएंगे। सोशल प्रोग्राम में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपकी किसी छिपी हुई टैलेंट को निखारने का अवसर मिल सकता है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी आज मिल सकती है।
मीन राशिफल 7 सितंबर 2026
टीमवर्क की मदद से आप किसी बड़ी समस्या का सॉल्यूशन निकाल सकते हैं। आपके काम की क्वालिटी में सुधार आएगा और नए लोगों के साथ कॉन्टैक्ट बढ़ेंगे। बच्चों की एक्टिविटीज पर नजर रखना जरूरी रहेगा। काम से जुड़े मामलों में आपकी क्षमता बेहतर नजर आएगी।

