छत्तीसगढ़

Patwari Jobs 2026: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 200 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी, 26 जिलों में होगी नियुक्ति

Patwari Jobs 2026: छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश में पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है। शासन की ओर से 6 सितंबर 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, जिलों में स्वीकृत रिक्त पदों पर भर्ती सेवा भर्ती नियमों के अनुरूप की जाएगी।पटवारी भर्ती छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) के माध्यम से चयन मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया CG Vyapam के पोर्टल पर भर्ती प्रस्ताव की प्रविष्टि के बाद शुरू होगी।

Vishnudeo Sai Cabinet Meeting: इस दिन होगी साय कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

26 जिलों में इतने पदों पर होगी भर्ती

शासन के आदेश के अनुसार सबसे अधिक 15-15 पद सारंगढ़-बिलाईगढ़, गरियाबंद, बालोद, बेमेतरा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों में हैं। वहीं अन्य जिलों में पदों का वितरण इस प्रकार है।

जिलापद
बलौदाबाजार-भाटापारा5
सारंगढ़-बिलाईगढ़15
गरियाबंद15
धमतरी4
महासमुंद5
दुर्ग3
बालोद15
बेमेतरा15
राजनांदगांव8
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई15
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी10
कबीरधाम (कवर्धा)10
कोंडागांव2
उत्तर बस्तर कांकेर10
नारायणपुर2
सुकमा2
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही5
मुंगेली5
कोरबा7
रायगढ़6
जांजगीर-चांपा7
सक्ती10
बलरामपुर-रामानुजगंज10
जशपुर8
कोरिया2
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर4
कुल200

आरक्षण नियमों के तहत होगी भर्ती

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि रिक्त पदों पर भर्ती के दौरान प्रचलित आरक्षण और भर्ती नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया चयन मंडल के माध्यम से पूरी होगी। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित जिला कलेक्टरों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए आदेश की प्रति भेजी है। वहीं छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल को भी भर्ती संबंधी सूचना दी गई है।

Asia Cup 2026: एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, क्या अब फिर होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला?

युवाओं के लिए रोजगार का मौका

पटवारी के 200 पदों पर भर्ती की मंजूरी से राजस्व विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ा अवसर मिलेगा। हालांकि, आवेदन की तारीख, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा शुल्क और अन्य पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी आधिकारिक भर्ती विज्ञापन जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper