प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सिंधी काउंसिल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया

रायपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा एमएमआई हॉस्पिटल, रायपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 17 सितंबर से 25 सितंबर तक संचालित रहेगा।
शिविर का शुभारंभ सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, शदाणी दरबार के संत श्री युधिष्ठिर लाल, विधायक श्री सुनील सोनी एवं भाजपा नेता श्री सुभाष तिवारी ने किया। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष श्री ललित जैसिंघ ने बताया कि विधिवत गणेश जी की पूजा-अर्चना के साथ शिविर का प्रारंभ हुआ।
कर्मयोगी मोदी के 25 वर्ष: सेवा और संकल्प से विकसित भारत की ओर बढ़ रहा देश – CM साय
अपने उद्बोधन में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के जन्मदिवस पर सबसे बड़ा उपहार यही है कि हर जरूरतमंद को स्वास्थ्य लाभ मिले और सभी खुश रहें। प्रधानमंत्री जी की सोच है कि हर व्यक्ति स्वस्थ रहे। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि प्रधानमंत्री जी दीर्घायु हों।
शदाणी दरबार के संत श्री युधिष्ठिर लाल ने कहा कि सिंधी काउंसिल की टीम द्वारा एमएमआई हॉस्पिटल में बहुत बड़ा शिविर लगाया गया है और बड़ी संख्या में लोग इसका लाभ उठाएंगे। विधायक श्री सुनील सोनी ने कहा कि शिविर में 6,800 रुपये तक की जांच पूर्णतः निःशुल्क है।
हार्ट अटैक के लक्षण दिखते ही संभल जाएं! ये 10 मिनट बचा सकते हैं किसी की जान
इस अवसर पर शदाणी दरबार के सचिव श्री उदय शदाणी, सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष श्री ललित जैसिंघ, महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती काजल सचदेव, महामंत्री श्रीमती लक्ष्मी बजाज चंचलानी, श्रीमती महक होतवानी, श्रीमती नीता कुकरेजा, श्री किशोर आहूजा, श्री गिरीश लहेजा, श्री जितेंद्र मलघानी, श्री गौरव मंधानी, श्री धनेश मटलानी, श्री रितेश वाधवा, श्री गोल्डी सिदारा, श्री राजकुमार सोनी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।





