अमित शाह का भोपाल दौरा जल्द, मध्य प्रदेश को मिल सकती हैं कई बड़ी सौगातें; CM यादव ने बताया प्लान

भोपाल : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आगामी 3 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर भोपाल पहुंचेंगे। इस दौरान वे प्रदेश में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे और प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी साझा की है।
भेल मैदान में गौपालक सम्मेलन में होंगे शामिल
अमित शाह भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वे भारतीय न्याय संहिता पर केंद्रित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन भी करेंगे।
IISER के अत्रि परिसर का होगा शिलान्यास
केंद्रीय गृह मंत्री भोपाल बायपास स्थित भौरी के पास IISER के अत्रि परिसर का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा।
डेयरी क्षेत्र में कई परियोजनाओं की शुरुआत
अमित शाह के दौरे के दौरान प्रदेश में दुग्ध संयंत्र, डेयरी प्रसंस्करण इकाइयों और गुणवत्ता जांच प्रयोगशालाओं से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमि-पूजन प्रस्तावित है।
India vs West Indies 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, टीम में हुए 5 बड़े बदलाव
इनमें प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं:
- उज्जैन में 255 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक डेयरी प्लांट का शिलान्यास।
- भोपाल में फर्मेंटेड प्रोडक्ट मिल्क प्लांट की सौगात।
- भोपाल के पश्चिमी बायपास का भूमि-पूजन।
केंद्रीय गृह मंत्री के इस दौरे को प्रदेश में डेयरी, बुनियादी ढांचे और अन्य विकास परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

