इस नवरात्रि चांदी भंडार लाया है बेहद ख़ास “आरण्या” एडिट

चांदी भंडार ने रायपुर के लिए “आरण्या” एडिट का अनावरण किया है। रायपुर में, नवरात्रि एक त्योहार से कहीं अधिक है। यह आस्था और सामजिक एकजुटता का एक भव्य उत्सव है, जो नौ दिनों की भक्ति और उत्सव के माध्यम से लोगों को आपस में जोड़ता है। इस पावन पर्व के केंद्र में माँ दुर्गा हैं, जिनकी उनके नौ दिव्य रूपों में पूजा की जाती है, और प्रत्येक रूप शक्ति व साहस से लेकर करुणा, ज्ञान और कृपा तक नारी शक्ति की एक अनूठी अभिव्यक्ति है। एक साथ मिलकर, ये सभी रूप नवरात्रि को नारी भावना के विविध पहलुओं का एक भव्य उत्सव बनाते हैं।
इसी दिव्यता से प्रेरित होकर, चांदी भंडार ने ‘आरण्या’ प्रस्तुत किया है, जो नवरात्रि के इस विशेष उत्सव के लिए उसके ऑक्सीडाइज़्ड चांदी के आभूषणों की एक बेहतरीन फेस्टिव प्रेजेंटेशन है। ‘आरण्या’ नाम ‘अरण्य’ यानी जंगल से लिया गया है, जो जमीन से जुड़ा हुआ और प्रकृति के बेहद करीब है। यह एक ऐसी सुंदरता को दर्शाता है जो मिट्टी से जुड़ी होने के साथ-साथ अपने आप में बेहद शक्तिशाली भी है। इसकी ऑक्सीडाइज़्ड फिनिश हर एक ज्वेलरी को हमारी प्राचीन संस्कृति से जोड़ती है, जबकि इसके काम्प्लेक्स डिज़ाइन के साथ ट्रेडिशनल क्राफ्ट्समैनशिप कंटेम्पररी अपील देते हैं।
92.5 स्टर्लिंग सिल्वर में गढ़ा गया और ऑक्सीडाइज़्ड ट्रीटमेंट से संवारा गया ‘आरण्या’ एडिट स्टेटमेंट पीस और रोजमर्रा के आभूषणों का एक अनूठा संगम है, जो ऑक्सीडाइज़्ड सिल्वर और भी बेहतरीन तरीके से पेश करता है।
‘आरण्या’ एडिट के अलावा, पुरुष चांदी भंडार के ‘अमोघ’ कलेक्शन का भी रुख कर सकते हैं, जिसमें चांदी की चेन, पेंडेंट, अंगूठियां और कंगन का एक आकर्षक और विविधता से भरा कलेक्शन शामिल है। यह फेस्टिव कलेक्शन चांदी भंडार के 92.5 स्टर्लिंग सिल्वर ज्वेलरी में झुमके, चूड़ियां, अंगूठियां, कंगन और पायल शामिल हैं, जो हर शैली और उत्सव के अनुकूल हैं। छोटे बच्चों के लिए, विशेष ‘ट्रेज़र्स’ कलेक्शन उनके ख़ास पलों को यादगार बनाने के लिए सोच-समझकर तैयार किए गए सिल्वर पीसेज को एक साथ लाता है।
केवल आभूषणों तक सीमित न रहते हुए, चांदी भंडार ने एक बड़ी सिल्वर लाइफस्टाइल का कलेक्शन भी प्रस्तुत किया है, जिसमें चांदी से सजे वाइन ग्लास, बोतलें और सुंदर टी सेट शामिल हैं। चांदी की पारंपरिक खूबसूरती को आधुनिक जीवन शैली में ढालते हुए, इस कलेक्शन में चांदी के काम से सजी वूडन ट्रे और अन्य ख़ास लाइफस्टाइल पीसेज भी शामिल हैं, जो रोजमर्रा के लिहाज से बिल्कुल सही हैं।
इस फेस्टिव क्यूरेशन के बारे में बात करते हुए, चांदी भंडार की निदेशक श्रीमती लिप्सा हंस ने कहा:
“नवरात्रि साहस और शक्ति से लेकर कृपा और करुणा तक नारी शक्ति की कई अभिव्यक्तियों का उत्सव है। ‘आरण्या’ के साथ, हम ऑक्सीडाइज़्ड सिल्वर की वास्तविक सुंदरता और स्टाइल को इस तरह से एक साथ लाना चाहते थे जो ट्रेडिशनल होने के साथ ही आज की महिलाओं के लिए कन्टेम्परी भी हो। यह ऐसे आभूषणों के माध्यम से नवरात्रि की भावना का जश्न मनाने का हमारा तरीका है जिसमें हम संस्कृति और प्रकृति दोनों से जुड़ाव महसूस करते हैं।”
इस फेस्टिव सीजन की खुशी को दोगुना करने के लिए, चांदी भंडार मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 30% की छूट दे रहा है, जो 20 अक्टूबर 2026 तक मान्य है। इस नवरात्रि ऐसे ख़ास चांदी के आभूषणों को चुनें जो परंपरा और मॉडर्न लाइफस्टाइल का एक सुंदर मेल पेश करते हैं।
वर्ष 2013 में स्थापित, चांदी भंडार पूर्वी भारत में 33 स्टोर्स के साथ ओडिशा की सबसे बड़ी सिल्वर ज्वेलरी चेन है, जो भुवनेश्वर (रघुनाथपुर, शहीद नगर, पाटिया, रसूलगढ़, जनपथ, सौभाग्य नगर, खंडगिरि, नयापल्ली, लुईस रोड, चंद्रशेखरपुर), खोरधा, कटक (केंटोनमेंट रोड, सीडीए कटक, लिंक रोड), राउरकेला, अंगुल (अमलापाड़ा, गांधी मार्ग स्क्वायर), जाजपुर, बेरहामपुर, बालासोर, बोलांगीर, झारसुगुड़ा, नयागढ़, सुंदरगढ़, बरगढ़, ढेंकनाल, तालचेर, बारीपदा, भद्रक, पुरी और रायपुर (वीआईपी रोड और पंडरी) जैसे प्रमुख क्षेत्रों बखूबी फैली हुई है।
हमारी कमिटमेंट में मुफ्त लाइफटाइम क्लीनिंग, बेस्ट एक्सचेंज पॉलिसी, हॉलमार्क और क्वालिटी टेस्ट किए गए प्रॉडक्ट्स, और कस्टमाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी का एक बड़ा कलेक्शन शामिल है। इसके अलावा, हमारी ‘ट्राय बिफोर यू बाय’ की पॉलिसी के माध्यम से, हम आपके लिए हर खरीदारी में बेस्ट वैल्यू और सटिस्फैक्शन सुनिश्चित करते हैं।

