मनोरंजन

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; बॉलीवुड में शोक की लहर

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 75 वर्षीय अभिनेता ने दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर में नाना पाटेकर बेहोश पाए गए थे। इसके बाद उन्हें तत्काल डोना पाउला के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाना पाटेकर को गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें होश में लाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड समेत पूरे मनोरंजन जगत में शोक का माहौल है।

फोन का बॉक्स संभालकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए कहां पड़ता है काम, फेंकने का सही तरीका

नाना पाटेकर की आखिरी फिल्में

नाना पाटेकर को आखिरी बार साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, चित्रांगदा सिंह और नरगिस फाखरी जैसे कलाकारों के साथ काम किया था।

इसके अलावा नाना पाटेकर शाहिद कपूर स्टारर ‘ओ रोमियो’ और अनिल कपूर की ‘सूबेदार’ में स्पेशल अपीयरेंस में भी नजर आए थे।

कारगिल युद्ध में भी निभाई अहम भूमिका

नाना पाटेकर का अभिनय के साथ-साथ देशसेवा से भी गहरा जुड़ाव रहा। 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान उन्होंने अपने अभिनय करियर से कुछ समय दूर रहकर मराठा लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंट के साथ योगदान दिया था।

नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी करियर में अभिनय के साथ-साथ फिल्म निर्माण और पटकथा लेखन के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने कई फिल्मों में पुलिस अधिकारी समेत अलग-अलग तरह के दमदार किरदार निभाकर दर्शकों के बीच खास जगह बनाई।

Puja Special Train: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर… हटिया-एलटीटी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, छत्तीसगढ़ के 5 स्टेशनों पर होगा ठहराव

कई बड़े पुरस्कारों से सम्मानित

नाना पाटेकर को उनके शानदार अभिनय के लिए तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके हैं। साल 2013 में उन्हें देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था।

उनके निधन की खबर ने हिंदी सिनेमा में एक बड़े कलाकार के जाने का गहरा शोक छोड़ दिया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper