छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय आज दुर्ग-रायपुर के दौरे पर, ‘सेवा सेतु’ और राज्य स्तरीय रोजगार मेले में होंगे शामिल

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और दुर्ग में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री दुर्ग में ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम में शामिल होंगे, वहीं रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले में शिरकत करेंगे।

छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न! कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि, जानें आज-कल का वेदर अपडेट

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से दुर्ग के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:10 बजे वे दुर्ग स्थित रविशंकर स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12:10 बजे से 2 बजे तक आयोजित ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3:15 बजे वे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां राज्य स्तरीय रोजगार मेले के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; बॉलीवुड में शोक की लहर

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:25 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आज के दौरे को लेकर दोनों शहरों में कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper