स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर में यात्री सेवा अभियान 2026 का समापन

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा देशभर के हवाई अड्डों पर 17 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित यात्री सेवा अभियान 2026 का आज समापन हुआ। इस अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर में यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने, स्वच्छता एवं सुगम्यता को बढ़ावा देने तथा हवाई यात्रा को अधिक सुरक्षित, सहज और आरामदायक बनाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
तीन साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान
अभियान के दौरान रायपुर एयरपोर्ट पर टर्मिनल भवन एवं यात्री आवागमन क्षेत्रों की स्वच्छता और रखरखाव, यात्री सुविधाओं की जाँच, संकेतकों एवं उड़ान सूचना प्रदर्शन प्रणाली (FIDS) का निरीक्षण, डिजी यात्रा के प्रति जागरूकता, यात्रियों से फीडबैक प्राप्त करने तथा बैठने की व्यवस्था एवं बेबी केयर सुविधाओं की समीक्षा जैसी गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही, यात्रियों को आवश्यकतानुसार मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध कराने, वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों सहित विशेष सहायता की आवश्यकता वाले यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा फ्रंटलाइन कर्मचारियों में यात्री-केंद्रित सेवा भावना को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।
स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध के अनुपालन को भी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया। संबंधित विभागों एवं हितधारकों के समन्वय से यात्री सुविधाओं और सेवा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए निरंतर सुधार की दिशा में प्रयास किए गए।
इस अवसर पर कार्यवाहक एयरपोर्ट डायरेक्टर श्री के.के. लहरें द्वारा बताया गया कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की प्रतिबद्धता प्रत्येक यात्री को सुरक्षित, आरामदायक, सुविधाजनक और सहज हवाई यात्रा अनुभव प्रदान करना है। यात्री सेवा अभियान केवल एक निर्धारित अवधि का कार्यक्रम नहीं, बल्कि यात्रियों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने और सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हमारा प्रयास है कि एयरपोर्ट पर आने वाले प्रत्येक यात्री को सम्मानजनक व्यवहार, समय पर सहायता और बेहतर सुविधाएँ मिलें। बच्चों, परिवारों, वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांगजनों सहित सभी यात्रियों के लिए यात्रा अनुभव को अधिक सुगम एवं सुविधाजनक बनाना हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने आगे कहा कि अभियान के अंतर्गत किए गए प्रयासों को नियमित कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाते हुए स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर में यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, सुगम्यता एवं सेवा मानकों को लगातार बेहतर बनाने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण प्रतिबद्ध है।
यात्री सेवा अभियान 2026 का समापन यात्रियों के प्रति सेवा, सम्मान और सुविधा के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर है। स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर भविष्य में भी यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुखद हवाई यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

