छत्तीसगढ़

संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे बिलासपुर, दो दिवसीय प्रवास में प्रांत स्तरीय बैठक करेंगे

बिलासपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत आज दोपहर बिलासपुर पहुंचे। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान वे संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।

‘भारत हम सभी के लिए उम्मीद की किरण’, पोलैंड के PM ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ

मोहन भागवत इंटरसिटी एक्सप्रेस से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके आगमन को देखते हुए स्टेशन पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। रेलवे स्टेशन से वे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिरकोना स्थित सरस्वती शिशु मंदिर आवासीय विद्यालय के लिए रवाना हुए।

पहले दिन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

बिलासपुर प्रवास के पहले दिन मोहन भागवत की प्रांतीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात प्रस्तावित है। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। वहीं, प्रवास के दूसरे दिन प्रांत स्तरीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें आरएसएस के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।

CG Transfer List: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! PWD के 84 कर्मचारियों के हुए ट्रांसफर, देखें लिस्ट

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

संघ प्रमुख के दौरे को लेकर बिरकोना स्थित सरस्वती शिशु मंदिर आवासीय विद्यालय और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें सतर्क हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मोहन भागवत कल रात अमरकंटक एक्सप्रेस से जबलपुर के लिए रवाना होंगे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper