अंगदान के प्रति जागरुकता बढ़ाने आईएलएस हॉस्पिटल आयोजित करेगा ‘वॉकथॉन 2.0’
'चलो साथ चलें, जीवन के लिए चलें' के संदेश के साथ 25 अक्टूबर को सुबह 6 बजे मरीन ड्राइव, रायपुर में होगा आयोजन

रायपुर, 23 अक्टूबर 2026: आईएलएस हॉस्पिटल के 26 वर्षों की सेवा यात्रा कुशल डॉक्टरों, समर्पित नर्सिंग स्टाफ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इसी जीवन-संरक्षण की भावना को आगे बढ़ाते हुए आईएलएस हॉस्पिटल, रायपुर द्वारा आईएलएस वॉकथॉन 2.0′ का आयोजन 25 अक्टूबर 2026 को सुबह 6 बजे मरीन ड्राइव, रायपुर में किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य अंगदान के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना और जरूरतमंद मरीजों के जीवन में नई उम्मीद जगाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। वॉकथॉन की थीम ‘चलो साथ चलें, जीवन के लिए चलें’ रखी गई है।
जापान में छत्तीसगढ़ का डंका: अभिजीत सखूजा ने पैरा एशियन गेम्स में जीता कांस्य पदक
चॉकथॉन के संबंध में 23 अक्टूबर 2026 को पचपेड़ी नाका स्थित आईएलएस हॉस्पिटल के छठे तल पर कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें आईएलएस हॉस्पिटल ग्रुप के ग्रुप सीओओ डॉ. विशाल गोयल, सीओओ डॉ. सौरभ चोटड़िया, टीनल साइंस एवं ट्रांसप्लांट फिजिशियन के क्लिनिकल लीड डॉ. प्रवाश चौधरी, यूरोलॉजिस्ट एवं ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. हर्ष जैन, कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. हनीश शर्मा तथा पेंक्रियाटिक सर्जरी एवं लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. हितेश दुबे एवं इंचार्ज-क्रिटिकल केयर डॉ. अभिषेक सिंह उपस्थित रहे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में वॉकथॉन के उद्देश्यों, आयोजन की तैयारियों, प्रमुख गतिविधियों और सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर जानकारी साझा की गई। इस अभियान के माध्यम से आम नागरिकों, विद्यार्थियों, स्वास्थ्यकर्मियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों को अंगदान के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है।
अंगदान किसी जरुरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का अवसर प्रदान कर सकता है। हालांकि, जागरुकता की कमी और इससे जुड़ी भ्रांतियों के कारण कई लोग आज भी अंगदान के महत्व को पूटी तरह नहीं समझ पाते हैं। आईएलएटस हॉस्पिटल की इस पहल का उद्देश्य इन भ्रांतियों को दूर करना, अंगदान से जुड़ी सही जानकारी का प्रसार करना और लोगों को अंगदान का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करना है।
‘चलो साथ चलें, जीवन के लिए चलें’ के संदेश के साथ आयोजित होने वाला आईएलएस वॉकथॉन 2.0 केवल एक जागरुकता कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन बचाने के साझा संकल्प का प्रतीक है। इस पहल के माध्यम से लोगों से अपील की जाएगी कि वे स्वयं अंगदान के प्रति जागरुक बनें और अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी इसके महत्व के बारे में बताएं।
आईएलएस हॉस्पिटल और स्टार हॉस्पिटल के विशेषज्ञ टीम के अनुभवी डॉ. एम. श्रीनिवास रेड्डी एवं डॉ. एस. रघुराम रेड्डी के नेतृत्व में यह संयुक्त पहल अंगदान के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को इस जीवनदायी अभियान से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम का विवरण
कार्यक्रमः आईएलएस वॉकथॉन 2.0
दिनांक: 25 अक्टूबर 2026, रविवार
समयः सुबह 6:00 बजे
स्थानः मरीन ड्राइव, रायपुर
थीमः चलो साथ चलें, जीवन के लिए चलें
आयोजकः आईएलएस हॉस्पिटल, रायपुर

