झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में एनआई कार्य के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु मेमू पैसेंजर ट्रेनों में आंशिक संशोधन
रायपुर, 23 अक्टूबर 2026 : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 68861/68862 गोंदिया–झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर का संचालन निर्धारित अवधि में आंशिक संशोधन किया गया है ।
झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में 27 नवंबर 2026 से 14 दिसंबर 2026 तक 18 दिनों का प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, 15 दिसंबर 2026 को 10 घंटे का नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य तथा 16 दिसंबर से 17 दिसंबर 2026 तक दो दिनों का पोस्ट-नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य निर्धारित है।
उक्त कार्य के दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 68861/68862 को पूर्णतः निरस्त करने के बजाय आंशिक रूप से संचालित करने का निर्णय लिया गया है।
निर्धारित व्यवस्था के अनुसार:
*दिनांक, 26 नवम्बर 2026 से 16 दिसम्बर 2026 तक गाड़ी संख्या 68861/68862(गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर) का परिचालन गोंदिया से बिलासपुर के बीच होगा। यह बिलासपुर से झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी।*

