छत्तीसगढ़

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, छत्तीसगढ़ दौरा रद्द; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताई संवेदना

रायपुर : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है। माता के निधन के चलते शिवराज सिंह चौहान का आज प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरा भी रद्द कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ दौरे पर आज जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान और सुधांशु त्रिवेदी, जानें तीनों नेताओं का पूरा शेड्यूल

जानकारी के अनुसार, काशी बाई का भोपाल एम्स में इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के ग्राम जैत में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल लाई रंग, केंद्रीय सहयोग से विकास योजनाओं को मिली गति

केंद्रीय मंत्री की माता के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान और उनके समस्त शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए इस कठिन समय में उन्हें संबल प्रदान करने की कामना की है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper