
PM Kisan 24th Installment: देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की 24वीं किस्त जारी कर दी है। इसके तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे 2,000 रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है। सरकार की इस योजना का उद्देश्य किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में मदद देना है।
9.34 करोड़ किसानों को मिला योजना का लाभ
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त के तहत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के खातों में करीब 19,000 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई है। यह रकम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचाई गई है।
बता दें कि केंद्र सरकार इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में दी जाती है। प्रत्येक किस्त चार महीने के अंतराल पर किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है।
खाते में पैसे आए या नहीं? ऐसे चेक करें स्टेटस
अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और जानना चाहते हैं कि आपके खाते में 24वीं किस्त के 2,000 रुपये पहुंचे हैं या नहीं, तो घर बैठे ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं।
इसके लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर मौजूद Farmers Corner में जाकर Beneficiary Status के विकल्प पर क्लिक करें। अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड भरकर Get Data पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर आपके भुगतान से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी। यहां आप किस्त का स्टेटस आसानी से देख सकते हैं।
KWK 9 में खुला राज! वरुण धवन-जाह्नवी कपूर से क्यों नाराज हो गए थे करण जौहर? सामने आई अनबन की वजह
किस्त नहीं आई तो तुरंत करें ये काम
अगर आपके खाते में अभी तक 24वीं किस्त की राशि नहीं पहुंची है, तो इसकी वजह ई-केवाईसी (e-KYC) अधूरी होना या बैंक खाते का आधार से लिंक नहीं होना हो सकता है। ऐसे में सबसे पहले अपनी जानकारी की जांच करें।
किसान नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या संबंधित बैंक में जाकर जरूरी प्रक्रिया पूरी करवा सकते हैं। इससे योजना का लाभ मिलने में आने वाली परेशानियों को दूर करने में मदद मिलेगी।

