छत्तीसगढ़

मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास

रायपुर: ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक नया मील का पत्थर स्थापित करते हुए, रायपुर की अग्रणी और भरोसेमंद ऑटोमोबाइल डीलरशिप मंगलम हुंडई ने छत्तीसगढ़ में हुंडई बेयॉन (Hyundai BAYON) की पहली डिलीवरी की घोषणा की है। यह डिलीवरी देवपुरी, रायपुर स्थित मुख्य शोरूम में की गई।

छत्तीसगढ़ में हुंडई बेयॉन के पहले प्राउड ओनर दलजीत बग्गा बने हैं। इस विशेष अवसर पर मंगलम हुंडई के जीएम – सेल्स, राज मुराव ने श्री बग्गा को चाबी सौंपकर इस पल को यादगार बनाया।

अक्षर पटेल ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय ऑलराउंडर बने

उत्कृष्टता और आधुनिक तकनीक का प्रतीक: हुंडई बेयॉन

अपने कंटेम्पररी डिज़ाइन, अल्ट्रा मॉडर्न टेक्नोलॉजी, शानदार परफॉरमेंस और बेहतरीन सिक्योरिटी स्टैंडर्ड्स के लिए यह गाड़ी विश्व स्तर पर पहचानी जा रही है। हुंडई बेयॉन ने ऑटोमोबाइल बाजार में आते ही ग्राहकों का दिल जीत लिया है। छत्तीसगढ़ की सड़कों पर इस बेहतरीन गाड़ी का उतरना राज्य के ऑटोमोबाइल लवर्स के लिए एक नए और प्रीमियम युग की शुरुआत है।

छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों समेत कई अधिकारियों के तबादले

इस मौके पर डीलरशिप ने कहा:

“हमें अत्यंत हर्ष है कि छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी हमारे शोरूम से हो रही है। हम दलजीत बग्गा जी का मंगलम हुंडई परिवार में हार्दिक स्वागत करते हैं तथा उनके सुगम एवं सुरक्षित सफर की कामना करते हैं। हमारे लिए ग्राहकों का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।”

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper