रायपुर में आज होगा आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय श्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

रायपुर, 3 नवंबर 2026: रायपुर के लिए आज का दिन ख़ास है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स का नया अस्पताल, आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल, आज से शहर के लोगों की सेवा के लिए अपने दरवाज़े खोल रहा है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय श्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। समारोह 3 बजे पंडरी रोड पर स्थित अस्पताल में होगा। अब तक रायपुर और छत्तीसगढ़ के कई परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दिल्ली, मुंबई या हैदराबाद जैसे बड़े शहरों का रुख़ करना पड़ता था — घर से दूर, ज़्यादा ख़र्च और लंबा इंतज़ार। आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल इसी दूरी को कम करने के लिए शुरू किया गया है।
300 बेड वाले इस अस्पताल में प्रमुख विभाग – जैसे कार्डियोलॉजी, न्यूरोसाइंसेज़, ऑन्कोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, क्रिटिकल केयर जैसी सुपर-स्पेशियलिटी सेवाएँ, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, जाँच की नई सुविधाएँ और 24 घंटे इमरजेंसी सेवा मिलेगी। अनुभवी डॉक्टरों और नर्सिंग टीम की कोशिश यही रहेगी कि हर मरीज़ को अच्छा इलाज भी मिले और अपनापन भी।
उद्घाटन में जनप्रतिनिधि, शहर के जाने-माने डॉक्टर और रायपुर के कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहेंगे।
आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के बारे में
गुरुग्राम स्थित आर्टेमिस हॉस्पिटल्स देश के जाने-माने मल्टी-सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों में से एक है, जिसे JCI और NABH की मान्यता मिली है। मरीज़ की देखभाल को हमेशा सबसे आगे रखने वाला आर्टेमिस समूह अब आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल के ज़रिए छत्तीसगढ़ के लोगों के और करीब आ रहा है।
IND vs NZ ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, दो खिलाड़ी अचानक हुए बाहर
मीडिया संपर्क:
श्रेया खत्री |सीनियर मैनेजर |ब्रांडिंग एवं कम्युनिकेशंस,
आर्टेमिस हॉस्पिटल्स
फ़ोन: +91 9654507654 | ईमेल: [email protected]

