छत्तीसगढ़

महिला टी-20 टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ को झटका, रोमांचक मुकाबले में गोवा ने 8 रन से दी मात

रायपुर। बीसीसीआई द्वारा आयोजित सीनियर विमेंस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में छत्तीसगढ़ की टीम को पांचवें मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। सोमवार, 2 नवंबर को सूरत में खेले गए मुकाबले में गोवा की टीम ने छत्तीसगढ़ को 8 रनों से शिकस्त दी। छत्तीसगढ़ की टीम जीत के लिए मिले 113 रनों के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी और निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 104 रन ही बना पाई।

फोनपे के 24के डिजिटल गोल्ड कैशबैक ऑफ़र के साथ मनाएं धनतेरस

मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोवा की टीम 19.1 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 112 रन ही बना सकी। गोवा की ओर से तेजस्वनी और शीखा पांडे ने 27-27 रनों की पारी खेली, जबकि पूर्वजा वर्रकर ने 22 रन बनाए।

छत्तीसगढ़ की गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रीति यादव और अंशी अग्रवाल ने 3-3 विकेट हासिल किए। वहीं, उर्मिला हरिना को 2 विकेट मिले।

लक्ष्य से 8 रन दूर रह गई छत्तीसगढ़ की टीम

113 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की शुरुआत अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही। टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 104 रन ही बना सकी। छत्तीसगढ़ की ओर से सृष्टि शर्मा और कृति गुप्ता ने 28-28 रन बनाए, जबकि शिवानी कृष्णा ने 22 रनों का योगदान दिया।

क्या हमारी शिक्षा भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर रही है? बदलते दौर में कितनी जरूरी है डिग्री के साथ कौशल विकास की समझ?

गोवा की गेंदबाजी में श्रेया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि पूर्वा ने 2 विकेट हासिल किए। इस तरह गोवा ने मुकाबला 8 रनों से अपने नाम कर लिया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper