छत्तीसगढ़

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारी

बिहार जाने वाली 3 ट्रेनों का प्लेटफार्म नंबर 7 से संचालन होगा

रायपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल ने दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेष यात्री सुविधा एवं क्राउड मैनेजमेंट की व्यापक तैयारी की है। बिहार की ओर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।

भोपाल में आज भाजपा की महारैली, कई मार्ग रहेंगे बंद; घर से निकलने से पहले देख लें रूट प्लान

बिहार जाने वाली 3 ट्रेनों का प्लेटफॉर्म परिवर्तन

दिनांक 04 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक निम्नलिखित ट्रेनें रायपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 से प्रस्थान करेंगी। यात्री गुढ़ियारी साइड प्रवेश द्वार से सीधे प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर पहुंचकर इन ट्रेनों में आसानी से यात्रा कर सकेंगे।

* 15160 दुर्ग–छपरा सारनाथ एक्सप्रेस

* 15232 गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस

* 13287 दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि उक्त अवधि में इन ट्रेनों के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर समय से पहुंचें।

त्योहारों को लेकर CM योगी का सख्त निर्देश, उपद्रव करने वालों पर होगी कार्रवाई; अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

त्योहारी सीजन के दौरान स्टेशनों पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा सुरक्षा एवं संरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है। यात्रियों के सुचारु आवागमन, भीड़ नियंत्रण तथा आवश्यक यात्री सुविधाओं की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper