देश-विदेश

Railway News: नए साल से सस्ता होगा ट्रेन का सफर, सुपरफास्ट से एक्सप्रेस बनेंगी 17 ट्रेनें

नई दिल्ली : रेलवे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय रेलवे ने पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को सुपरफास्ट श्रेणी से हटाकर सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में बदलने का निर्णय लिया है। इसके लिए संबंधित ट्रेनों के नंबरों में बदलाव किया जाएगा। यह नई व्यवस्था 1 जनवरी से लागू होगी। सुपरफास्ट श्रेणी से बाहर होने के बाद यात्रियों को सुपरफास्ट अधिभार नहीं देना पड़ेगा, जिससे टिकट का किराया कम हो जाएगा।

विशेष लेख : दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी

सुपरफास्ट अधिभार से मिलेगी राहत

रेलवे के निर्धारित मानकों के अनुसार, औसतन 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों को सुपरफास्ट का दर्जा दिया जाता है। इन ट्रेनों के नंबर सामान्य तौर पर 12 या 2 से शुरू होते हैं। सुपरफास्ट श्रेणी में होने के कारण यात्रियों से टिकट के साथ अतिरिक्त अधिभार भी लिया जाता है।

वर्तमान व्यवस्था के तहत स्लीपर क्लास के यात्रियों से 30 रुपये, एसी चेयरकार, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी और सेकंड एसी में 45 रुपये, जबकि फर्स्ट एसी और एग्जीक्यूटिव क्लास में 75 रुपये सुपरफास्ट अधिभार वसूला जाता है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेनों की समयबद्धता और परिचालन की समीक्षा वार्षिक आधार पर या नया टाइम टेबल लागू करते समय की जाती है। ट्रेनों के ठहराव बढ़ने, संबंधित रूट पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने और अन्य परिचालन कारणों से कई बार ट्रेनें निर्धारित समय से लगातार देरी से चलने लगती हैं। ऐसी स्थिति में उनके दर्जे में बदलाव किया जाता है।

इन ट्रेनों के नंबर में होगा बदलाव

रेलवे की ओर से जिन ट्रेनों को सुपरफास्ट श्रेणी से सामान्य एक्सप्रेस में बदला जा रहा है, उनकी सूची इस प्रकार है।

छत्तीसगढ़ बनेगा फिल्म शूटिंग का बड़ा केंद्र, चित्रोत्पला फिल्म सिटी को लेकर सरकार ने तेज की तैयारी

ट्रेन का नामपुराना नंबरनया नंबर
टनकपुर-पुरानी दिल्ली पूर्णागिरि जनशताब्दी1203515317
पुरानी दिल्ली-टनकपुर पूर्णागिरि जनशताब्दी1203615318
देहरादून-काठगोदाम नैनी जनशताब्दी1209115315
काठगोदाम-देहरादून नैनी जनशताब्दी1209215316
मुरादाबाद-रामनगर कॉर्बेट पार्क लिंक एक्सप्रेस2501315313
रामनगर-मुरादाबाद कॉर्बेट पार्क लिंक एक्सप्रेस2501415314
मुरादाबाद-रामनगर लिंक एक्सप्रेस2503515335
रामनगर-मुरादाबाद लिंक एक्सप्रेस2503615336
इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस2080118633
नई दिल्ली-इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस2080218634
दरभंगा-जालंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस2255115541
जालंधर सिटी-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस2255215542
पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस2235513255
चंडीगढ़-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस2235613256
मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस1255715577
आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस1255815578
राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस1239113291
नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस1239213292

यात्रियों को क्या होगा फायदा?

सुपरफास्ट श्रेणी से सामान्य एक्सप्रेस में बदलाव होने के बाद यात्रियों को टिकट पर लगने वाले अतिरिक्त सुपरफास्ट अधिभार से राहत मिलेगी। इससे खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों का खर्च कम होगा। हालांकि, यात्रियों को 1 जनवरी से यात्रा की योजना बनाते समय ट्रेनों के नए नंबर का ध्यान रखना होगा। टिकट बुकिंग और यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES पर ट्रेन की जानकारी जरूर जांच लें।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper