उत्तरप्रदेश

UP Police Transfer: यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 144 डिप्टी एसपी और ACP के तबादले; कई जिलों में बदले अधिकारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से 144 पुलिस उपाधीक्षकों (डिप्टी एसपी) और सहायक पुलिस आयुक्तों (ACP) के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों, पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी वाहिनियों और विशेष इकाइयों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पूज्य श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर जागृति मंडल पहुंची शोभा यात्रा

लखनऊ कमिश्नरेट में भी बदली तैनाती

तबादला सूची के अनुसार, लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात सुजीत कुमार दुबे को अयोध्या, रजनीश वर्मा को बागपत और राधा रमण सिंह को खीरी भेजा गया है। वहीं, प्रयागराज कमिश्नरेट के विवेक यादव को लखनऊ में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। उन्नाव से अरविंद कुमार-I और फिरोजाबाद से अमरीश कुमार को भी लखनऊ कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारी मिली है।

कई जिलों में अधिकारियों की नई पोस्टिंग

शोभित कुमार को बुलंदशहर से कानपुर देहात, दिलीप कुमार सिंह को कानपुर नगर से मीरजापुर, शुभम तोदी को आजमगढ़ से संभल और अतुल कुमार सिंह-I को अमेठी से महराजगंज भेजा गया है।

इसी तरह महेंद्र कुमार शुक्ला को अयोध्या से महोबा, रवि कुमार गुप्ता को प्रयागराज कमिश्नरेट से गोंडा और नीलेश मिश्रा को बरेली से गोरखपुर स्थानांतरित किया गया है। राजेश कुमार सिंह को गोंडा से शाहजहांपुर, कुलदीप कुमार गुप्ता को मुरादाबाद से मुजफ्फरनगर और चमन सिंह चावड़ा को भदोही से मथुरा भेजा गया है।

कमिश्नरेट और विशेष इकाइयों में भी बदलाव

ओंकार दत्त तिवारी को गोरखपुर से गाजियाबाद कमिश्नरेट, रामकरन को बुलंदशहर से लखनऊ कमिश्नरेट और भास्कर वर्मा को गाजियाबाद से कानपुर नगर कमिश्नरेट भेजा गया है। सिद्धार्थ गौतम को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा शकील अहमद को लखनऊ से आगरा, मुनेन्द्र पाल सिंह को मीरजापुर से प्रयागराज और रविकान्त पारासर को सहारनपुर से वाराणसी कमिश्नरेट स्थानांतरित किया गया है। प्रज्ञा पाठक को वाराणसी से लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है।

पीएसी और विशेष इकाइयों में भी कई अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। बृजमोहन राय को एपीटीएस चुनार, रामवीर सिंह को चौथी वाहिनी एसएसएफ मथुरा, देव प्रकाश को 39वीं वाहिनी पीएसी मीरजापुर और दिनेश दत्त मिश्र को 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी भेजा गया है।

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी आज पहुंचेंगे रायपुर, बाइक रैली से होगा भव्य स्वागत, दो दिन रहेंगे छत्तीसगढ़ में

दो अधिकारियों के तबादले निरस्त

इस आदेश में दो पूर्व प्रस्तावित स्थानांतरण निरस्त भी किए गए हैं। धर्मेंद्र सिंह यादव का 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ से पुलिस अकादमी मुरादाबाद और अरुण कुमार का साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ से सुलतानपुर के लिए प्रस्तावित तबादला रद्द कर दिया गया है।

इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद प्रदेश के कई जिलों और पुलिस इकाइयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper