RADA
छत्तीसगढ़

अपना बूथ जानो अभियान में पहुंचे मतदाता मतदान केन्द्र

अपना बूथ जानो अभियान में पहुंचे मतदाता मतदान केन्द्र

रायपुर। लोकसभा चुनाव-2024 के परिपेक्ष्य में जिला प्रशासन रायपुर द्वारा एक दिवसीय अपना बूथ जानो अभियान चलाया गया। इसके तहत मतदाताओं ने अपने मतदान बूथ पहुंच कर विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह फॉरेस्ट कॉलोनी और बी.पी. पुजारी स्कूल मतदान केन्द्र पहुंुचे और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही सभी विधानसभा के एआरओ भी अपने मतदान केन्द्र गए और आवश्यक जानकारी ली। इस बार मतदान केन्द्र में मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई है। जह जहां नींबू पानी और पीने के पानी की व्यवस्था की गई है वहीं मतदाताओं के बैठने के लिए बेंच लगाए गए हैं, यहीं नही यथासंभव प्रतिक्षा कक्ष भी बनाए गए हैं। इसके अलावा सेल्फी बूथ की व्यवस्था की गई है, ताकि वे मतदान करने के बाद सेल्फी ले सकें। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार इस बार कर्मचारी कल्याण को भी केन्द्र में रखा गया है। हर बूथ मंे कर्मचारियों के रूकने की उत्तम व्यवस्था की गई है जिसमें कूलर, पेयजल और शौंचालय इत्यादि भी शामिल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका