छत्तीसगढ़

नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने नीलू वर्मा को सौंपा 15 लाख रूपए का चेक

नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने नीलू वर्मा को सौंपा 15 लाख रूपए का चेक

रायपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 की ड्यूटी में लगे अजय वर्मा का 06मई को निधन होने के तुरंत बाद ही निर्वाचन के 48 घंटे के भीतर 15 लाख रूपए का अनुग्रह प्रतिकर राशि जारी किया। आज कलेक्टर डॉ सिंह के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा और उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे स्वर्गीय अजय वर्मा के डगनिया स्थित निवास पहुंचे और उनकी पत्नी नीलू वर्मा को 15 लाख रूपए का चेक सौंपा। स्वर्गीय अजय वर्मा नगर निगम के जनसंपर्क शाखा में कार्यरत थे।

Back to top button
📰 E-Paper