अपराध

जनरल स्टोर संचालक के घर चोरी

जनरल स्टोर संचालक के घर चोरी

कोरबा। बालको नगर थाना क्षेत्र में चोरी की एक घटना में जनरल स्टोर संचालक ज्ञानेश्वर साहू के घर से सात नगद समेत सोने- चांदी के जेवरातों की चोरी कर ली गई। सूचना मिलने पर बालको पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि लालघाट में बालको नगर के मुख्य मार्ग पर ज्ञानेश्वर साहू जनरल स्टोर्स का संचालन करते हैं। दुकान के साथ ही परिसर में उनका मकान भी है, जहां पर वे अपने परिवार के साथ निवासरत है।

उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि जांजगीर चांपा जिले के एक गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सपरिवार गए हुए था। सुबह घर लौटे, तब उन्हें किसी चोर ने उनके घर में घुस कर तोड़ फोड़ करते हुए चोरी कर ली। घर में उन्होंने व्यवसाय की जरूरत के लिए सात लाख नगद रखा था।

इसके साथ घर से 20 ग्राम सोने व 50 ग्राम चांदी के जेवरातों की चोरी कर ली गई। मामले की रिपोर्ट बालको थाना में दर्ज कराए जाने पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस का कहना है कि चोर कोई जानकार है, जिसे यह मालूम था कि इतनी बड़ी रकम घर में लगी हुई है।बहरहाल मामले की विवेचना की जा रही है, जल्द ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।

Back to top button
📰 E-Paper