
Crime news: ओवर ब्रिज़ के नीचे बेच रहा था शराब, गिरफ्तार
ओवर ब्रिज़ के नीचे बेच रहा था शराब, गिरफ्तार
रायपुर। निजात अभियान के तहत रायपुर पुलिस अवैध शराब बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी तारतम्य में मोहबा बाजार ओवर ब्रिज़ के नीचे शराब बेचने वाले एक आरोपी को 33 पौवा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। मामला सरस्वती नगर थाना का है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दरअसल 19 मई को थाना सरस्वती नगर पुलिस को सूचना मिली की मोहबा बाजार ओवर ब्रिज़ के नीचे एक व्यक्ति शराब बेच रहा है। सूचना पर हमराह स्टाफ के मौका पहुँच कर उक्त व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम विजय तांडी पिता दिलीप तांडी उम्र 43 साल न्यू लाइक एसी के पास कुकुर बेड़ा बताया। उसके कब्ज़े से प्लास्टिक की बोरी में देसी मदिरा मसाला 33 पौवा कीमती 3630 रुपए को बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 142/ 24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।
नाम आरोपी :
विजय तांडी पिता दिलीप तांडी उम्र 43 साल न्यू लाइक एसी के पास कुकुर बेड़ा रायपुर।

