छत्तीसगढ़

नवतपे का कहर : बेहोश होकर गिरी महिला, फिर नहीं उठ पाई

नवतपे का कहर : बेहोश होकर गिरी महिला, फिर नहीं उठ पाई

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सूर्य की भीषण तपिश कहर बरपा रही है। दुर्ग जिले में भीषण गर्मी से एक महिला श्रमिक की मौत हो गई। मृतक महिला मनेरगा के तहत अहेरी नर्सरी में काम करती थी। काम के दौरान वह अचानक चक्कर खाकर बेहोश हो गई थी। मृतक महिला का नाम भद्रा बाई है। यह पूरा मामला नंदिनी थाने का है।

ये खबर भी पढ़ें : हजार ऑडिशन देकर मैं बन ही गई हीरोइन, पापा की हां के इंतजार में बीत गए कई साल: कनिका गौतम

जनपद सदस्य भूपेंद्र कुमार साहू ने बताया कि, महिला का रजिस्ट्रेशन मनरेगा मजदूर के रूप में है। वो अहिरी गांव में उद्यानिकी विभाग के तहत संचालित नर्सरी में काम करने गई थी। महिला मंगलवार दोपहर में नर्सरी तैयार कर रही थी।

ये खबर भी पढ़ें : यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए निशुल्क मॉक टेस्ट का आयोजन कल, 485 प्रतिभागी दो पालियों में देंगे माॅक टेस्ट

इसी दौरान अचानक उसे चक्कर आया और वो वहीं पर बेहोश होकर गिर गई।महिला के बेहोश होते ही वहां हड़कंप मच गया। आसपास काम करने वाले मजदूरों ने महिला को उठाया। इसके बाद उसे उहिरी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद नंदिनी पुलिस ने शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला स्थित मरचुरी भेजा।

ये खबर भी पढ़ें Try drinking Pineapple Lassi once in summer

महिला के पति लखन ठाकुर ने कहा कि उसके तीन बेटे और एक बेटी है। सभी की शादी हो चुकी है। बुजुर्ग होने के बाद भी वो दोनों पति पत्नी मेहनत मजदूरी करके अपना पेट पालते हैं। उसकी पत्नी रोज की तरह नर्सरी में पौधा तैयार करने गई थी। गर्मी इतनी अधिक थी की उसकी जान चली गई। पति ने कहा उसकी पत्नी की मौत से उसके बुढ़ापे का सहारा छिन गया। सरकार को चाहिए कि वो उनके जैसे बुजुर्ग के लिए कुछ ऐसा करे को उन्हें इस तरह कड़ी मेहनत का काम न करना पड़े।

ये खबर भी पढ़ें : Crisil का दावा- बैंक लोन में भी आएगी कमी, GDP ग्रोथ की कमी से होगा प्रभावित

Join Us
Back to top button
प्यार का बंधन बने और गहरा, नया मंगलसूत्र लेकर आओ सवेरा शहर की सड़कों का नया स्टाइल आइकन Suzuki Fronx 5G की स्पीड, 108MP की क्लियरिटी Redmi का ये दमदार फ़ोन रानी के स्टाइल से सीखें, साड़ी में पाएं मॉडर्न एथनिक ग्लैमर