RADA
राज्य

मोदी मंत्री मंडल में संभावित मंत्रियों की सूची, छत्तीसगढ़ से भी सम्भव

मोदी मंत्री मंडल में संभावित मंत्रियों की सूची, छत्तीसगढ़ से भी सम्भव

नरेंद्र मोदी रविवार शाम 7 बजे तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उनके साथ उनकी नई कैबिनेट के मंत्री भी शपथ लेंगे। इस बीच मोदी कैबिनेट के संभावित मंत्रियों की सूची भी सामने आ गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जा रहा है कि भाजपा नेता मनोहर लाल, शिवराज सिंह चौहान, बंदी संजय कुमार और रवनीत सिंह बिट्टू केंद्रीय मंत्रिपरिषद में नए चेहरों में शामिल हो सकते हैं, जो नरेंद्र मोदी के साथ शपथ लेंगे। सूत्रों ने बताया कि अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव और मनसुख मंडाविया जैसे वरिष्ठ पार्टी नेताओं को नई सरकार में शामिल होना तय माना जा रहा है।

वहीं सूत्रों के अनुसार छत्तीसगढ़ से बिलासपुर सांसद तोखन साहू को पीएमओ से फोन आया है। इसके बाद तोखन साहू प्रधानमंत्री आवास पहुंचे थे। जिसके बाद उनके मंत्री बनने की अटकलें तेज हो गई है। तोखन साहू ने इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को पटखनी दी है। तोखन साहू के अलावा रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का भी नाम आगे चल रहा है। फिलहाल वे साय सरकार में मंत्री है. वह लगातार 8वीं बार विधायक भी चुने गए थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय को साढ़े 5 लाख से ज्यादा वोटों से हराया है। ऐसे में माना जा रहा है कि, वे केंद्र में मंत्री बनने के प्रबल दावेदार हो सकते हैं। बृजमोहन अग्रवाल बीजेपी के सीनियर लीडर हैं। उन्हें राजनीति का लंबा अनुभव भी है।

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उत्तर प्रदेश से सांसद जितिन प्रसाद और महाराष्ट्र से रक्षा खडसे के भी नई सरकार का हिस्सा बनने की संभावना है। खडसे ने मीडिया से पुष्टि की कि उन्हें सरकार का हिस्सा बनने के लिए फोन आया है। इनमें से कई नेताओं ने तो मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। एक सूत्र ने बताया कि निर्मला सीतारमण, सर्बानंद सोनोवाल और किरेन रिजिजू भी शपथ लेंगे।

टीडीपी-जेडीयू के ये नेता बन सकते मंत्री
टीडीपी के राम मोहन नायडू और चंद्रशेखर पेम्मासानी और जेडी(यू) के ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर के अलावा चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, एच डी कुमारस्वामी और जयंत चौधरी को मंत्री बनाने पर विचार किया जा रहा है।

पंजाब से बिट्टू को मिल सकती जगह
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते बिट्टू लोकसभा चुनाव हार गए थे, लेकिन उनकी प्रोफाइल और पंजाब में अपनी पैठ बढ़ाने की भाजपा की कोशिशों के चलते उन्हें शामिल किया जा सकता है।

तेलंगाना से चुने गए बंदी संजय कुमार और जी किशन रेड्डी को एक साथ मोदी के आवास के लिए जाते देखा गया और उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि, संभावित मंत्रियों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका