
साय कैबिनेट में दो मंत्री हो सकते है शामिल, जानें किसका नाम है आगे
साय कैबिनेट में दो मंत्री हो सकते है शामिल, जानें किसका नाम है आगे
साय कैबिनेट में फिलहाल दो मंत्री पद रिक्त है बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने से मंत्री का एक पद खाली हो गया है और एक और पद पहले से ही खाली है, मंत्रिमंडल में दो सदस्यों को शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात करने राजभवन पहुंचें।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!संभावित मंत्री के नाम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सुनी जा रही है. एक पद के लिए दुर्ग शहर के विधायक गजेन्द्र यादव के नाम की चर्चा तेज है. आरएसएस की मजबूत लॉबी उनके नाम को आगे बढ़ा रही है. दूसरा मजबूत पक्ष उनका दुर्ग से होना है. दुर्ग से एक मंत्री बनाए जाने के फॉर्मूले में उनका नाम तय हो सकता है.
बृजमोहन अग्रवाल के रिक्त स्थान को भरने की है. कई सीनियर चेहरे हैं, जिनकी दावेदारी मजबूत है. इनमें अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक के नाम शामिल हैं. बस्तर से आने वाली लता उसेंडी भी एक अहम चेहरा हैं. उन्होंने ओड़िशा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी निभाई है. रायपुर से मंत्री लिए जाने के समीकरण के बीच रायपुर उत्तर से विधायक चुने गए पुरंदर मिश्रा भी एक दावेदार हो सकते हैं

