विशेष

हैरान रह जायेगे तीन प्रॉपर्टी की कीमत जानकार

हैरान रह जायेगे तीन प्रॉपर्टी की कीमत जानकार

गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) के चेयरमैन नादिर गोदरेज (Nadir Godrej) और उनके परिवार ने दक्षिण मुंबई के एक रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट में तीन लग्जरी अपार्टमेंट खरीदे हैं। यह डील 180 करोड़ रुपये में हुई है। गोदरेज परिवार ने जेएसडब्ल्यू ग्रुप की एक रियल एस्टेट सब्सिडियरी के मालाबार हिल में बन रहे प्रोजेक्ट Ruparel House में यह खरीदारी की है। इन लग्जरी अपार्टमेंट्स से अरब सागर का शानदार नजारा दिखता है। मालाबार हिल के रिज रोड पर निर्माणाधीन इस सुपर लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट को जेएसडब्ल्यू रियल्टी डेवलप कर रही है। गोदरेज परिवार ने इस टावर की छठी, सातवीं और आठवीं मंजिल पर अपार्टमेंट खरीदे हैं। ये कुल 13,836 वर्ग फुट में फैले हुए हैं। इसमें 1,029 वर्ग फुट का एक्सक्लूसिव डेक और कवर्ड बालकनी शामिल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Zapkey.com के जरिए प्राप्त दस्तावेजों के मुताबिक यह डील 12 जून को रजिस्टर्ड हुई। नादिर गोदरेज और उनके दो बेटों ने रजिस्ट्रेशन के लिए स्टाम्प शुल्क के रूप में 10.79 करोड़ रुपये का भुगतान किया। डील के मुताबिक गोदरेज परिवार को एक्सक्लूसिव टॉवर में 12 कार पार्किंग स्लॉट मिलेंगे। इसमें 14 रेजिडेंशिल लेवल हैं और प्रत्येक मंजिल पर केवल एक अपार्टमेंट है। इस परियोजना के दिसंबर 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। स्टाम्प ड्यूटी और जीएसटी सहित इस डील का मूल्य 1.44 लाख रुपये प्रति वर्ग फीट है। इस तरह यह देश के सबसे महंगे सौदों में से एक है। गोदरेज इंडस्ट्रीज और जेएसडब्ल्यू को भेजे गए ईटी के ईमेल का जवाब खबर लिखे जाने तक नहीं मिला।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका