छत्तीसगढ़

वृद्धा आश्रम के बुजुर्गों के साथ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने घटारानी और राजिम का किया भ्रमण

वृद्धा आश्रम के बुजुर्गों के साथ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने घटारानी और राजिम का किया भ्रमण

रायपुर | समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित माना कैंप स्थित वृद्धा आश्रम में निवासरत देवतुल्य वृद्धजनों के साथ समाज कल्याण एवं महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने घटारानी और राजीव लोचन मंदिर राजिम के भ्रमण पर गई थी | इस दौरान रास्ते में बस में लक्ष्मी राजवाड़े ने बुजुर्गों के साथ भजन का भी आनंद लिया |

कई जगहों पर बुजुर्गों का किया गया स्वागत

रायपुर से निकलने के बाद अभनपुर पहुंचते ही अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू जी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ विधायक कार्यालय के सामने माला पहनकर स्वागत किया वहीं नवापारा में राजिम विधायक रोहित साहू ने भी सभी बुजुर्गों फूल छींच कर एवं माला पहनाकर स्वागत किया |

भगवान राजीव लोचन के दर्शन के बाद मंत्री राजवाड़े ने बुजुर्गों के साथ गुपचुप कभी आनंद लिया | पूरे भ्रमण के पश्चात बुजुर्गों की आंखों में खुशी स्पष्ट दिख रही थी माता रानी और भगवान राजीव लोचन के दर्शन से उनके हृदय की प्रसन्नता उनके चेहरे से झलक रही थी | लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा की उनसे मिले आशीर्वाद ने जन सेवा करने के लिए मुझे और शक्ति प्रदान की है |

इस अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें |

Back to top button
📰 E-Paper