RADA
अपराध

भिलाई में सिग्नल पर ट्रेलर से टकरा गए बाइक सवार, एक ने तोड़ा दम

भिलाई में सिग्नल पर ट्रेलर से टकरा गए बाइक सवार, एक ने तोड़ा दम

भिलाई. खुर्सीपार गेट भिलाई में सिग्नल पर बीती रात बाइक सवार तीन लोग सामने जा रहे ट्रेलर से टकरा गए. इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें इलाज के लिए दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर घटना की जांच शुरू कर दी है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खुर्सीपार थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लोकेश चंदेल(23 साल) निवासी जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है. लोकेश रायपुर के दलदल सिवनी में हमाली का काम करता था. वो अपने दो दोस्तों के साथ किसी काम से दुर्ग आया था. यहां से तीनों एक ही बाइक से भिलाई से रायपुर की तरह जा रहे थे. बाइक को लोकेश का दोस्त चला रहा था और लोकेश पीछे बैठा था. तीनों ने शराब पी हुई थी. नशे की हालत में बाइक काफी तेज चला रहे थे. उनके आगे आगे बड़ा ट्रेलर जा रहा था.

रात 9.30 बजे के करीब जैसे ही खुर्सीपार गेट के पास सिग्नल में रेड लाइट जली, इससे ट्रेलर चालक ने ब्रेक लगाकर गाड़ी को खड़ा किया. पीछे से आ रहे बाइक चालक कंट्रोल नहीं कर पाया और बाइक सीधे ट्रेलर के पीछे टकरा गई. लोकेश के सिर में गहरी चोट आने से वो वहीं बेहोश हो गया. अस्पताल पहुंचने से पहले ही लोकेश की मौत हो गई. वहीं दो साथी घायल है, जिसका इलाज चलरहा. खुर्सीपार पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका