RADA
खेल

दमदार प्रदर्शन की उम्मीद के साथ भाला फेंक स्पर्धा में उतरेंगे नीरज चोपड़ा

दमदार प्रदर्शन की उम्मीद के साथ भाला फेंक स्पर्धा में उतरेंगे नीरज चोपड़ा

भारतीय एथलेटिक्स के लिए कई कीर्तिमान रच चुके नीरज चोपड़ा अपने दूसरे ओलंपिक में एक बार फिर अपने भाले से इतिहास रचना चाहेंगे चूंकि भारतीयों को उनसे एक बार फिर स्वर्ण पदक की उम्मीद है। उनकी अप्रतिम निरंतरता की एक बार फिर परीक्षा होगी क्योंकि पूरे सत्र में वह जांघ के भीतरी हिस्से की मांसपेशी में (एडक्टर) परेशानी से जूझते आए हैं। वह मंगलवार को क्वालिफिकेशन दौर में उतरेंगे और फाइनल आठ अगस्त को होगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : शास्त्री बाजार व्यवस्थापित परिसर में दुकानों के आबंटन, 21 अगस्त तक करें आवेदन

स्वास्थ्य कारणों के चलते ज्यादा टूर्नामेंट में नहीं लिया भाग
इस साल चोपड़ा ने सिर्फ तीन स्पर्धाओ में भाग लिया, लेकिन उनके बाकी प्रतिस्पर्धी भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। दोहा डायमंड लीग में मई में चोपड़ा ने 88.36 मीटर का थ्रो फेंका। वहीं, एडक्टर में असहजता के कारण 28 मई को ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक में एहतियात के तौर पर भाग नहीं लिया।

ये खबर भी पढ़ें : UPI करने वालों का इस दिन नहीं होगी पेमेंट, आज ही कर लें तैयारी

उन्होंने जून में फिनलैंड में पावो नुरमी खेलों में 85.97 मीटर का थ्रो फेंककर स्वर्ण के साथ वापसी की। इसके बाद सात जुलाई को पेरिस डायमंड लीग में भाग नहीं लिया। उनके कोच ने फिटनेस को लेकर चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि अब उनके एडक्टर में कोई परेशानी नहीं है और वह कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : गूगल क्रोम एक पॉपुलर वेब ब्राउजर, लाइफ बन जाएगी आसान

दो स्वर्ण जीतने वाले बन जाएंगे पहले भारतीय
चोपड़ा अगर स्वर्ण जीतते हैं तो ओलंपिक के इतिहास में खिताब बरकरार रखने वाले पांचवें खिलाड़ी बनेंगे। इसके साथ ही ओलंपिक व्यक्तिगत वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय भी बनेंगे। ओलंपिक की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में अभी तक एरिक लेमिंग (स्वीडन 1908 और 1912), जोन्नी माइरा (फिनलैंड 1920 और 1924), चोपड़ा के आदर्श जॉन जेलेंजी (चेक गणराज्य 1992 और 1996) और आंद्रियास टी (नॉर्वे 2004 और 2008) की ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में खिताब बरकरार रख सके हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Purple Pompa Launches its Innovative Skincare Line for Anti-aging and Skin Rejuvenation

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका