
प्राइवेट फोटो भेजने के लिए वॉटसऐप के इस फीचर का करें इस्तेमाल
नई दिल्ली। WhatsApp का इस्तेमाल कॉलिंग के अलावा, फोटो और फाइल शेयरिंग के लिए भी किया जाता है। कई बार हम वॉट्सऐप पर कोई प्राइवेट या कॉन्फिडेन्शियल फोटो शेयर करना चाहते हैं। ऐसे में इस फोटो के लीक होने को लेकर डर बना रहता है। लेकिन अगर वॉट्सऐप पर व्यू वन्स फीचर का इस्तेमाल किया जाए तो काम बन सकता है।
WhatsApp का व्यू वन्स फीचर क्या है
दरअसल, WhatsApp पर व्यू वन्स प्राइवेसी फीचर की सुविधा मौजूद है। जब भी आप किसी दूसरे WhatsApp यूजर के साथ कोई प्राइवेट फोटो शेयर करना चाह रहे हों तो व्यू वन्स बटन को टैप कर सकते हैं। व्यू वन्स बटन टैप कर लेते हैं तो इस फोटो को दूसरा यूजर केवल एक ही बार अपने फोन पर देख पाता है। जैसे ही दूसरी ओर इस फोटो को खोला जाएगा यह दोबारा चाह कर भी नहीं खोली जा सकेगी। इतना ही नहीं, इस फोटो को भेजने के बाद आप भी इस फोटो को दूसरे यूजर के चैट पेज में ओपन नहीं कर सकते हैं।
WhatsApp व्यू वन्स फीचर की खास बात
WhatsApp के इस फीचर की खासियत यह है कि दूसरा WhatsApp यूजर, जिसे इस फोटो को शेयर कर रहे हैं वह भी इसे किसी तीसरे को नहीं भेज सकता। दूसरा वॉट्सऐप यूजर इस फोटो का स्क्रीनशॉट कैप्चर नहीं कर सकता है। न ही इस फोटो को फॉरवर्ड किया जा सकता है। दरअसल, जैसे ही फीचर के साथ फोटो ओपन होती है स्क्रीन लॉक हो जाती है। स्क्रीन लॉक होने का मतलब हुआ कि इस फोटो को किसी भी तरह से लीक नहीं किया जा सकेगा।
WhatsApp व्यू वन्स फीचर का कैसे करें इस्तेमाल
- सबसे पहले WhatsApp ओपन करना होगा।
- अब जिस यूजर को फोटो भेजनी है उसके चैट पेज पर आना होगा।
- अब अचैटमेंट आइकन पर टैप कर गैलरी पर टैप करना होगा।
- अब फोलडर से सेंड की जाने वाली फोटो को सेलेक्ट करना होगा।
- अब फोटो सेंड करने से पहले ही Add A Caption के दांयीं ओर वन पर टैप करना होगा
- वन पर टैप करने के साथ स्क्रीन पर पॉप अप शो होगा- Photo Set To View Once
- अब इस फोटो को ग्रीन ऐरो पर टैप कर सेंड करना होगा।

