राज्य
Trending

भारत-मलेशिया सहयोग को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाएंगे : प्रधानमंत्री माेदी 

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और मलेशिया को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट बताते हुए कहा कि दोनों देश आपसी सहयोग को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें : अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या मामले में देशभर के डॉक्टर एकजुट

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को हैदराबाद हाउस में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि आज हमने आपसी सहयोग के सभी क्षेत्रों पर व्यापक रूप से चर्चा की है। उन्होंने कहा कि भारत और मलेशिया के बीच बढ़ी हुई रणनीतिक साझेदारी का एक दशक पूरा हो रहा है। पिछले दो सालों में प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के सहयोग से हमारी साझेदारी में एक नई गति और ऊर्जा आई है।

ये खबर भी पढ़ें : श्रीलंका से हार के बाद अब इन टीमों से होगी भारत की टक्‍कर; जानिए पूरा शेड्यूल

उन्होंने कहा कि भारत और मलेशिया सदियों से एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। मलेशिया में रह रहे लगभग 30 लाख भारतीय प्रवासी हमारे बीच एक जीवंत पुल हैं। भारतीय संगीत, खान-पान और फेस्टिवल से लेकर मलेशिया में तोरण गेट तक हमारे लोगों ने इस मित्रता को संजोया है। मोदी ने कहा कि पिछले वर्षों में मलेशिया द्वारा भारत में 5 बिलियन डॉलर तक का निवेश किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : क्या आप जानतें है आपको रोज कितना पानी पीना चाहिए – Pratidin Rajdhani

प्रधानमंत्री ने कहा, “आज हमने निर्णय लिया है कि हम अपने सहयोग को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाएंगे। हमारा मानना है कि आर्थिक सहयोग के मामले में दोनों देशों के लिए अभी भी बहुत गुंजाइश और संभावनाएं हैं। सेमीकंडक्टर, फिनटेक, रक्षा उद्योग, एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी जैसे जिन क्षेत्रों में नई और आधुनिक तकनीक की जरूरत है, वहां हम सहयोग बढ़ाएंगे। डिजिटल टेक्नोलॉजी में सहयोग के लिए भारत के यूपीआई को मलेशिया के पेनेट से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।”

ये खबर भी पढ़ें : अब ई-वाहनों का जमाना, बढ़ी 55% बिक्री, ई-बाइक का भी चलन ज्यादा

उन्होंने कहा कि मलेशिया की “यूनिवर्सिटी तुन्कु अब्दुल रहमान” में एक आयुर्वेद चेयर स्थापित की जा रही है। इसके अलावा, मलेया यूनिवर्सिटी में तिरुवल्लुवर चेयर स्थापित करने का निर्णय भी लिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आसियान और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में मलेशिया, भारत का अहम पार्टनर है। भारत आसियान केन्द्रीयता को प्राथमिकता देता है। हम सहमत हैं कि भारत और आसियान के बीच एफटीए की समीक्षा को समयबद्ध तरीके से पूरा करना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें : अभिनेता विक्रांत मैसी फिर से चर्चा में, इस वजह से भड़के

 

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका