अपराध
Trending

 देर रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार गिरफ्तार, दाे बदमाश घायल

मेरठ । मेरठ में सोमवार की देर रात पुलिस के साथ हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। इन मुठभेड़ों में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।खरखौदा थाना क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी अनिता त्यागी पत्नी रामभूल त्यागी सोमवार शाम को ऑटो से अपने घर जा रही थी। जब अनिता लोहिया नगर सब्जी मंडी के पास पहुंची तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर अनीता के कुंडल लूट लिए थे। महिला ने मामले को लेकर लोहियानगर थाने में तहरीर दी। सोमवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली की यह लूट करने वाले बदमाश गांव चंदौड़ी के पास दूसरी घटना को अंजाम देने के लिए खड़े हैं। इस पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसकी पहचान लिसाड़ी गेट निवासी बदमाश सुभान के रूप में हुई। उसके दूसरे साथी बदमाश को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटे गए कुंडल सहित चोरी की पल्सर मोटरसाईकिल और तमंचे बरामद किए। बदमाशों के साथ कई मुकदमे दर्ज है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उधर किठौर थाना क्षेत्र में पुलिस को रार्धना गांव के जंगल में गोकशी की सूचना मिली। पुलिस ने जंगल में पहुंचकर गोकशों को घेर लिया। खुद को घिरा हुआ पाकर गोकशों ने पुलिस पर गोली चला दी। इस पर पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोकश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसकी पहचान खालिद के रूप में हुई। पुलिस ने घायल बदमाश के साथी मुन्नर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य बदमाश फरार हो गए। पुुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने मौके से गोकशी करने के औजार, तमंचा, कारतूस बरामद हुए। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका