रांची । आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि एटीएस की टीम ने राज्य के 14 जगहों पर छापेमारी कर अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) आतंकी संगठन के सात आतंकियों को पकड़ा है। एटीएस की टीम ने लोहरदगा के कैरो, हजारीबाग सहित अन्य कई जिलों में 14 जगहों पर छापेमारी कर सभी आतंकियों को गिरफ्तार किया है। लोहरदगा से गिरफ्तार हुए आतंकी के पास से हथियार भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ चल रही है।
News Desk
सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

