RADA
छत्तीसगढ़
Trending

विधायक अनुज शर्मा एवं आयुक्त अविनाश मिश्रा ने जोरा , कचना, आमासिवनी का निरीक्षण किया  

रायपुर । धरसींवा विधायक  अनुज शर्मा एवं नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने आज गुरुवार काे पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद  गोपेश साहू, नगर निगम जोन 9 जोन कमिष्नर  संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता के.के. शर्मा,  पद्माकर श्रीवास  सहित जोन के अन्य संबंधित अधिकारियों, गणमान्यजनों की उपस्थिति में जोन 9 के तहत आने वाले जोरा, कचना, आमासिवनी रहवासी क्षेत्र का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धरसींवा विधायक  अनुज शर्मा ने निगम आयुक्त  अबिनाश मिश्रा सहित अधिकारियों की उपस्थिति में किये गये निरीक्षण के दौरान जोन 9 के तहत जोरा क्षेत्र में जोरा स्कूल के सामने मैदान का समतलीकरण करवाने, स्कूल परिसर में जर्जर भवन को तोडने की कार्यवाही करने , जोरा पानी टंकी के समीप जनसुविधा हेतु बाजार निर्माण एवं विकास करने का कार्य शीघ्र करवाने के निर्देश दिये।

धरसींवा विधायक ने निगम आयुक्त एवं वार्ड 8 के पार्षद सहित निरीक्षण के दौरान जोन 9 के तहत कचना क्षेत्र में खेल मैदान एवं मुक्तिधाम विकसित करने का कार्य शीघ्र करवाने के निर्देश दिये। उन्होने पुराना सामुदायिक भवन की व्यवहारिक आवश्यकता के अनुरूप सुधार मरम्मत का कार्य करवाने निर्देशित किया। कचना में नगर निगम जोन 9 के माध्यम से निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का कार्य तेज गति से करवाकर शीघ्र जनहित में जनसुविधा हेतु पूर्ण करवाने के निर्देश दिये गये।

धरसींवा विधायक ने नगर निगम आयुक्त एवं वार्ड 8 के पार्षद सहित आमासिवनी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान तालाब का सौंदर्यीकरण करवाने एवं बाजार विकसित करने के निर्देश दिये।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका