जॉब - एजुकेशन

कला एवं मानविकी संकाय के विद्यार्थियों ने किया छत्तीसगढ़ विधानसभा का शैक्षिक भ्रमण

रायपुर। आंजनेय विश्वविद्यालय के कला एवं मानविकी संकाय के 70 से अधिक विद्यार्थियों ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा का शैक्षिक भ्रमण किया।

ये खबर भी पढ़ें : चमकती त्वचा के लिए कुछ घरेलू उपाय – Pratidinrajdhani.in

इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को विधायिका की कार्यप्रणाली और इसके महत्व से अवगत कराना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विधानसभा भवन, पुस्तकालय, समिति कक्ष और सेंट्रल हॉल का दौरा किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के पुस्तकालय संचालक मनीष कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को विधानसभा की संरचना, कार्यप्रणाली और विधायिका के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा के अवर सचिव श्री जी. शेषगिरी राव ने भी विद्यार्थियों को विधायिका प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की।

ये खबर भी पढ़ें : काम के दौरान तनाव कम करने के लिए योगासन – Pratidinrajdhani.in

ये खबर भी पढ़ें : गणेश चतुर्थी का इतिहास और यह त्योहार कैसे लोकप्रिय हुआ – Pratidinrajdhani.in

कला एवं मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ. रूपाली चौधरी ने कहा कि इस तरह के शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों को न केवल सैद्धांतिक ज्ञान प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें व्यावहारिक अनुभव भी देते हैं, जो उनके अकादमिक और व्यक्तिगत विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. नैना तिवारी ने इस शैक्षिक भ्रमण को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया और कहा कि इससे उनकी राजनीतिक और सामाजिक समझ में वृद्धि होगी। भ्रमण के दौरान कला एवं मानविकी विभागाध्यक्ष डॉ. ज्ञानेश कुमार, डॉ. दीप्ति वर्मा, विनोद सावंत, श्रीमती रेशमा सिंह, डॉ. यंजना और सुश्री अंकिता मिश्रा भी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें : पीएम रेल कौशल विकास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया L – Pratidinrajdhani.in

Back to top button
📰 E-Paper