RADA
व्यापार
Trending

जन्माष्टमी के दिन सर्राफा बाजार में गिरावट, जानिए सोना-चांदी के नए रेट

नई दिल्ली । जन्माष्टमी के दिन घरेलू सर्राफा बाजार में मामूली कमजोरी नजर आ रही है। आज की कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 73,180 रुपये से लेकर 73,030 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 67,090 रुपये से लेकर 66,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी भी आज प्रति किलोग्राम 100 रुपये तक सस्ता हुआ है। कीमत में आई इस मामूली गिरावट की वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु आज 87,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें :   बेराेजगार डिग्रीधारियाें के लिए एम्स में निकली बंपर वैकेंसी, जानिए कब है अंतिम तिथि

ये खबर भी पढ़ें : क्या होता है मास्क्ड आधार कार्ड

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 73,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 67,090 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 73,030 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 73,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 66,990 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : सोनाक्षी सिन्हा बेच रही हैं अपना घर, फैंस ने पूछा इतनी जल्दी क्यों बेच रही हो?

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 73,030 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 66,940 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 73,030 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 73,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 67,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 73,080 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 66,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 73,180 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 67,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : सुबह के समय करें ये 5 योगासन, शरीर और दिमाग दोनों रहेंगे फिट

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना के भाव में मामूली गिरावट आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 73,030 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 66,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : बांग्लादेश नहीं अब इस देश में होगा महिला टी20 वर्ल्ड कप,ICC ने नए वेन्‍यू का एलान किया

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका