RADA
टेक्नोलॉजी

मारुति की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार डिजाइन के फेसलिफ्ट वर्जन जल्‍द होगी लॉन्‍च

नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से कई बेहतरीन कारों, एमपीवी और एसयूवी को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से जल्‍द ही डिजायर के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्‍च किया जा सकता है। इसमें किस बदलाव किए जा सकते हैं और इसे किस कीमत पर कब तक लॉन्‍च किया जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में भारत बंद का क्या रहा असर, जानने के लिए पढ़ें खबर 

जल्‍द आएगी मारुति डिजायर फेसलिफ्ट
मारुति सुजुकी की ओर से जल्‍द ही डिजायर फेसलिफ्ट को लॉन्‍च किया जा सकता है। मारुति अपनी कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार Dzire के फेसलिफ्ट में कई बड़े बदलाव भी कर सकती है। जिसमें इंजन, डिजाइन और फीचर्स शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 23 से 25 अगस्‍त तक छत्तीसगढ़ दाैरा

सितंबर-अक्‍टूबर में होगी लॉन्‍च
फिलहाल मारुति ने डिजायर फेसलिफ्ट के लॉन्‍च को लेकर आधिकारिक जानकारी को साझा नहीं किया है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इसे सितंबर के आखिर या अक्‍टूबर तक भारतीय बाजार में लाया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 23 से 25 अगस्‍त तक छत्तीसगढ़ दाैरा

मिल सकता है इंजन
Maruti Dzire 2024 में सबसे बड़ा बदलाव इंजन में हो सकता है। जानकारी के मुताबिक कंपनी गाड़ी के इंजन को बदलकर नया जेड सीरीज इंजन दे सकती है। इसी इंजन को मारुति ने मई 2024 में लॉन्‍च हुई New Swift 2024 में भी दिया है। नया इंजन मिलने से इसके माइलेज में बढ़ोतरी हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें : मनी एक्सपो इंडिया 2024 में JustMarkets को मिला बेस्ट ग्लोबल ब्रोकर का पुरस्कार  

मिलेंगे नए फीचर्स
मारुति की ओर से नई सेडान कार में कई बेहतरीन फीचर्स को भी दिया जा सकता है। नए फीचर्स के तौर पर इसमें सिंगल पेन सनरूफ को भी शामिल किया जा सकता है। हालांकि इसे टॉप वेरिएंट में ही ऑफर किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो डिजायर अपने सेगमेंट की पहली सेडान कार होगी जिसमें सनरूफ जैसे फीचर को ऑफर किया जाएगा। सनरूफ के साथ ही इसमें 360 डिग्री कैमरा, बड़ी इंफोटेनेंट स्‍क्रीन, सेमी डिजिटल स्‍पीडोमीटर, स्‍टैंडर्ड छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ईएसपी, हिल होल्‍ड असिस्‍ट, ट्रैक्‍शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, आइसोफिक्‍स जैसे फीचर्स को दिया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : डिवाइडर से टकराकर युवक आया कार के नीचे, माैत

कीमत में होगा बदलाव
मारुति की नई सेडान Dzire Facelift के लॉन्‍च के समय ही इसकी सही कीमत की जानकारी मिल पाएगी। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इस सेडान कार के फे‍सलिफ्ट वर्जन को ज्‍यादा आकर्षक कीमत लॉन्‍च करने के लिए मौजूदा वर्जन के मुकाबले कुछ कीमत कीमत पर लाया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : व्हाट्सएप वीडियो कॉल में चेहरा छिपाकर नग्न शरीर का प्रदर्शन करने वाला आराेपित गिरफ्तार

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका