RADA
देश-विदेश
Trending

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मॉडल पर बीएलपी ने कसा तंज

नई दिल्ली । भारतीय लिबरल पार्टी (बीएलपी) के अध्यक्ष डॉ. मुनीश कुमार रायजादा ने उपराज्यपाल के दिल्ली सरकार के “स्वास्थ्य मॉडल” को दिखावा बताने वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी सरकार नौ सालों में दिल्ली के स्वास्थ्य ढांचे को घुटनों पर ला दिया है। उपराज्यपाल की टिप्पणी ने दिल्ली सरकार के पाखंड और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार करने में उसकी विफलता को उजागर किया है। डॉ. रायजादा ने कहा, “पिछले नौ साल में केजरीवाल सरकार दिल्ली की स्वास्थ्य स्थिति को सुधारने में पूरी तरह विफल रही है। सरकारी अस्पताल बिना बेड और चिकित्सा उपकरणों के चल रहे हैं। निजी अस्पतालों में इलाज महंगा होने के कारण वह आम लोगों की पहुंच से दूर हैं।

डॉ. रायजादा के अनुसार, आम आदमी पार्टी सरकार विज्ञापनों और झूठे दावों पर पैसा बर्बाद कर रही है। केजरीवाल सरकार के नाटक और झूठ का कोई अंत नहीं है। डॉ. मुनीश ने कहा कि दिल्ली में सभी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे से लड़ने में व्यस्त हैं। वे दिल्ली के लोगों की दुर्दशा के प्रति पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। आम आदमी पार्टी ही नहीं भारतीय जनता पार्टी और यहां तक कि एलजी भी केवल राजनीति कर रहे हैं और एक-दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं। पिछले नौ साल से यही चल रहा है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका