छत्तीसगढ़
Trending

प्रधान पाठक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , सुसाइड नोट बरामद

बालोद/रायपुर। बालोद जिले के डौंडी विकासखंड के ओड़गांव स्कूल के हेडमास्टर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आज गुरुवार सुबह मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें आत्महत्या के कारणों का जिक्र किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


डौंडी थाना क्षेत्र पुलिस के अनुसार घोठिया गांव में रहने वाले ,डौंडी विकासखंड के ओड़गांव स्कूल के हेडमास्टर देवेंद्र कुमेटी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी आत्महत्या के लिए चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि नौकरी के नाम पर ठगे गए पैसे को अब तुम दिलाओगे। ऐसा एक व्यक्ति के नाम के साथ उल्लेखित है। नोट में कुछ बड़े नेताओं के नाम भी शामिल हैं।पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मृतक की पत्नी भी टीचर के पद पर है।
पुलिस के अनुसार हेडमास्टर देवेंद्र कुमेटी के सुसाइड नोट में नौकरी लगाने के नाम पर हुए करोड़ों रुपयों के लेनदेन तथा कई प्रभावशाली नेता लोगों की भूमिका का जिक्र होना बताया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका