
छत्तीसगढ़
Trending
गणेश उत्सव बना देशभर में सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण : मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री साय नेे गणेश चतुर्थी पर छत्तीसगढ़वासियों को दी शुभकामनाएं
रायपुर । प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर छत्तीसगढ़वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ में गणेश चतुर्थी का पर्व उत्साह से मनाया जाता है। इस दौरान गांव से लेकर शहर तक भगवान गणेश की आराधना पूरी श्रद्धा और धूमधाम से की जाती है। बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक सभी में आस्था और उत्साह का एक अनुपम संगम दिखाई देता है। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लोगों में एकता के भाव को जागृत करने के लिए सार्वजनिक गणेश उत्सव की शुरूआत की गई थी। देशभर में यह उत्सव अब सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण बन गया है।

