छत्तीसगढ़
Trending

डीजे पर सरकार की सख्ती,  डीजे लगाने वाली गाड़‍ियों का परमिट होगा निरस्‍त, देखें आदेश की सूची

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार से एक बड़ा खबर सामने आ रही है। यहां डीजी लगाने वाली गाड़ियों का परमिट निरस्त किया जाएगा। SC के निर्देश पर राज्य सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है।  डीजे और ध्वनि प्रदूषण को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 27/4/2017 को काफी सख्त आदेश देते हुए गाईड लाइन जारी की थी मगर उसका कड़ाई से पालन नहीं हो रहा था।

ये खबर भी पढ़ें : इस त्योहार घर पर बनाये मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क- Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : श्री केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग हादसे की की हाेगी मजिस्ट्रियल जांच

जनहित याचिका के जरिये इस मामले की कोर्ट की लगातार सुनवाई चल रही है और कोर्ट ने ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ चल रही ढीली-ढाली कार्रवाई पर नाराजगी जताई थी। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने नई गाइड लाइन जारी की है। इसके मुताबिक कोई भी वाहन अगर डीजे लगाए हुए दोबारा पकड़ा गया तो उसका परमिट रद्द कर दिया जायेगा, साथ ही उसके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई होगी। इसी तरह डीजे संचालकों पर भी नियम का पालन नहीं करने पर अवमानना की कार्यवाही की जा सकेगी। राज्य सरकार ने नई गाइडलाइन का सभी कलेक्टर और एसपी को सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिया है। देखें गाइड लाइन :

ये खबर भी पढ़ें : देवरा: पार्ट 1 ट्रेलर रिलीज़ होते ही Fans पागल – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : मलाइका अरोड़ा के पिता ने घर की छत से कूद कर दी जान

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper