RADA
उत्तरप्रदेश
Trending

पटाखा गोदाम में विस्फोट, बच्ची सहित चार की मौत 

फिरोजाबाद । उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव नौशहरा स्थित एक मकान में बनाए गए पटाखा गोदाम में सोमवार देर रात अचानक आग लगने से विस्फोट हो गया। इस हादसे में तीन साल की लड़की सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोगों की हालत गंभीर है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : इस त्योहार घर पर बनाये मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क- Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : श्री केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग हादसे की की हाेगी मजिस्ट्रियल जांच

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट से आसपास के तीन मकानों की दीवार गिर गईं। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित एक मकान के अंदर लकड़ी के बेड बनाने वाले एक परिवार की मीरा देवी (52) निवासी नौशहरा, संजना, दीपक और राकेश घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। वहां मीरा देवी की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में गौतम (16), अमन (26) व इच्छा (3) की भी मौत हो गई। मलवे में दबे लोगो को बाहर निकाल लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : देवरा: पार्ट 1 ट्रेलर रिलीज़ होते ही Fans पागल – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : मलाइका अरोड़ा के पिता ने घर की छत से कूद कर दी जान

आईजी दीपक कुमार, जिलाधिकारी रमेश रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, सीओ प्रवीण कुमार तिवारी, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार आदि मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने राहत बचाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिस मकान में धमाका हुआ वह चंद्रपाल का है। इसमे भूरे खान ने पटाखा गोदाम बना रखा था। इस हादसे में विनोद, चंद्रकांत, गुड्डू, श्याम सिंह, अनिल, विष्णु, राकेश, पप्पू, अखिलेश, राधा मोहन, संजय, सुरेंद्र, गौरव, राममूर्ति, प्रेम सिंह, नाथूराम, सोनू, दिनेश, जगदीश, राजेंद्र, संतोष के मकान धराशायी हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : हिंदू मंदिर जहां हर हिंदू को कम से कम एक बार जरूर जाना चाहिए – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : चाॅकलेट का लालच देकर तीन साल की मासूम बच्ची से रेप ,आराेपी अगिरफ्तार

आईजी दीपक कुमार ने देररात बताया कि पुलिस ने रेस्क्यू कर 10 लोगों को बाहर निकाला, जिनमें से चार की मौत हुई है, जबकि छह का इलाज चल रहा है। जानकारी मिली है कि गांव के बाहर पटाखा गोदाम की परमिशन ली गई थी, लेकिन यह गांव के अंदर था।

ये खबर भी पढ़ें : सुभद्रा योजना के लिए आवेदन करने के चरण – Pratidin Rajdhani

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका