छत्तीसगढ़
Trending

निगम ने श्रीगणेश विसर्जन झांकी रूट स्थित जर्जर भवनों के स्वामियों को नोटिस देकर पोस्टर चिपकाए

रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार जनहित में जनजीवन सुरक्षा की दृष्टि से  19 एवं 20 सितम्बर  की दरम्यानी रात्रि को राजधानी शहर रायपुर में होने जा रहे श्री गणेश मूर्ति विसर्जन झांकी के निर्धारित रूट में स्थित सभी जर्जर भवनों के सम्बंधित भवन स्वामियों को जर्जर भवन हटाने / मरम्मत करने नोटिस जोन कमिश्नरों द्वारा दी गयी है और इसके साथ ही उक्त सभी जर्जर भवनों के सामने पोस्टर चिपकाने की कार्यवाही आमजनों को अवगत करवाने की दृष्टि से की है।

आमजनों से नगर निगम के नगर निवेशक  आभाष मिश्रा एवं सम्बंधित जोन कमिश्नरों द्वारा द्वारा  श्री गणेश मूर्ति विसर्जन झांकी रूट में स्थित इन जर्जर भवनों से उचित दूरी बनाकर रखने एवं इन जर्जर भवनों के नीचे खड़े नहीं होने की अपील आमजनों से जनहित में जनजीवन सुरक्षा की दृष्टि से की गयी है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper