छत्तीसगढ़
Trending

प्रशांत साहू माैत मामला : साय सरकार ने आईपीएस विकास कुमार को किया निलंबित

कवर्धा । लोहारीडीह की घटना में शामिल आरोपित की जेल में मौत के मामले में साय सरकार ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आई पी एस ) विकास कुमार को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा मृतकों के परिजनों के लिए सरकार ने 10 लाख रुपये के मुआवजे का भी ऐलान किया है।लोहाराडीह में उपसरपंच की हत्या के आरोपितों में से एक प्रशांत साहू उम्र 27 वर्ष की बुधवार को जेल में ही मौत हो गई है।आईपीएस अधिकारी विकास कुमार कबीरधाम जिले में बीते 7 माह से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर थे।

ये खबर भी पढ़ें : इस त्योहार घर पर बनाये मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क- Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : श्री केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग हादसे की की हाेगी मजिस्ट्रियल जांच

बुधवार देर शाम डिप्टी सीएम विजय शर्मा कवर्धा पहुंचे और परिवार और गांव वालों से बात करने और स्थिति का जायजा लेने के बाद कवर्धा एएसपी को निलंबित कर दिया। शर्मा ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। मृतक के परिजनों को सुरक्षा दी जाएगी।गृहमंत्री और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि परिजनों और गांव वालों ने पुलिस के बड़े अधिकारियों पर पिटाई का आरोप लगाया था। सरकार ने 10 लाख रुपये के मुआवजे का भी ऐलान किया गया है। इसके अलावा जब तक माहौल शांत नहीं हो जाता परिजनों की देखभाल भी सरकार की जिम्मेदारी होगी।

ये खबर भी पढ़ें : देवरा: पार्ट 1 ट्रेलर रिलीज़ होते ही Fans पागल – Pratidin Rajdhani

गृहमंत्री ने बताया कि बीती रात लगभग 10 बजे मृतक प्रशांत साहू का कवर्धा जिला अस्पताल में मजिस्ट्रेट सुबोध मिश्रा और परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमॉर्टम हुआ। पोस्टमॉर्टम के बाद रातों रात शव को उसके गांव लोहारडीह भेजा गया।इसके अलावा बिसरा जांच के लिए भी भेज दिया गया है।उन्होंने बताया कि जांच में यदि कोई बात आती है तो उस पर आगे और कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : चाॅकलेट का लालच देकर तीन साल की मासूम बच्ची से रेप ,आराेपी अगिरफ्तार

उन्होंने पत्रकारों को जानकारी दी कि राजनांदगांव आईजी दीपक झा और डीजी को मामले की जांच के लिए भेजा गया था। डॉक्टर ने बताया कि हाथ का एक्सरे नॉर्मल आया है। पंचनामा में लोगों ने बताया कि चोट के निशान थे।

ये खबर भी पढ़ें : मलाइका अरोड़ा के पिता ने घर की छत से कूद कर दी जान

उल्लेखनीय है कि रविवार को कवर्धा जिले के पूर्व सरपंच रघुनाथ साहू के मकान में आग लगा दी थी, जिसमें उप सरपंच की मौत हो गई।जबकि एक आदमी लापता है। इस दौरान लोगों और पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई।जिसके बाद पथराव हुआ। इस पथराव में कवर्धा एसपी अभिषेक पल्लव और दर्जनों पुलिसकर्मियों को चोटें आई थी।

ये खबर भी पढ़ें : हिंदू मंदिर जहां हर हिंदू को कम से कम एक बार जरूर जाना चाहिए – Pratidin Rajdhani

घटना के बाद जिलेभर से पुलिस जवान और सैकड़ों बटालियन के जवानों को बुलाया गया था। जिसके बाद ग्रामीण गांव छोड़कर भाग गए, तब जाकर पुलिस गांव में घुसी और स्थिति को कंट्रोल किया। मामले में पुलिस ने 69 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ये खबर भी पढ़ें : सुभद्रा योजना के लिए आवेदन करने के चरण – Pratidin Rajdhani

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper