छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री ने लक्ष्य के इलाज के लिए 25 हज़ार का दिया चेक

मुख्यमंत्री ने कहा - लक्ष्य के स्वास्थ्य का हम रखेंगे ध्यान

रायपुर । जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को रायपुर के गुढ़ियारी के रमण मंदिर वार्ड से आए रोशन साहू ने बेटे के इलाज के संबंध में आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि उनका बेटा 8 साल का लक्ष्य एस्ट्रॉफी ऑफ़ ब्लैडर बीमारी से पीड़ित है।

ये खबर भी पढ़ें : इस त्योहार घर पर बनाये मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क- Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : श्री केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग हादसे की की हाेगी मजिस्ट्रियल जांच

मुख्यमंत्री ने  रोशन साहू की पूरी बात को गंभीरता से सुना और उन्हें ईलाज के लिए 25 हज़ार रुपए का चेक प्रदान किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लक्ष्य के स्वास्थ्य के संबंध में ध्यान रखे और इलाज की उचित व्यवस्था करें तथा इस संबंध में आ रही दिक्कतों को दूर करने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें : हिंदू मंदिर जहां हर हिंदू को कम से कम एक बार जरूर जाना चाहिए – Pratidin Rajdhani

रोशन साहू ने बताया कि जब इस बात की जानकारी मिली कि अहमदाबाद सिविल अस्पताल में ऑस्ट्रेलिया फाउंडेशन द्वारा इस बीमारी का मुफ्त इलाज होता है तो वे वहां भी गए लेकिन वहां बताया गया कि अहमदाबाद इसके लिए नियमित रूप से जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, अहमदाबाद जाने में काफी खर्च होता है। ऐसे में मदद के लिए मुख्यमंत्री जनदर्शन में आए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : देवरा: पार्ट 1 ट्रेलर रिलीज़ होते ही Fans पागल – Pratidin Rajdhani

लक्ष्य के पिता  रोशन साहू ने मुख्यमंत्री का जनदर्शन में आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं बच्चे का लंबे समय तक इलाज करते हुए परेशान हो गया था और हिम्मत हार चुका था अब मुख्यमंत्री के मिलने के बाद नई उम्मीद मिली है

ये खबर भी पढ़ें : मलाइका अरोड़ा के पिता ने घर की छत से कूद कर दी जान

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper