राज्य
Trending

सड़क हादसे में राज्यसभा सांसद घायल

चंडीगढ़ । हरियाणा के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला शनिवार रात हुए सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें हिसार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बराला को कमर, गर्दन और हाथ पर चोट आई है। हादसे में ड्राइवर को भी चोटें लगी हैं।


भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य टोनी बराला ने बताया कि लोहारू विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी जेपी दलाल के पक्ष में बराला के 7 से 8 गांवों में कार्यक्रम थे। अंतिम कार्यक्रम सिधनवा गांव में था। यहां से वे हिसार आ रहे थे। इस दौरान शेरपुरा गांव के पास गाड़ी ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। बराला ड्राइवर के साथ आगे बैठे थे। गाड़ी धीरे चल रही थी, जिससे बचाव हो गया है। बराला ने सीट बेल्ट लगा रखी थी।
उन्हें एंबुलेंस में हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया​​​​​। ​​उन्हें दाएं हाथ, गर्दन और कमर में चोट आई है। बराला की सभी रिपोर्ट ठीक हैं। हादसे के बाद रविवार सुबह पूर्व कैबिनेट मंत्री व हिसार से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता भी बराला का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button