RADA
देश-विदेश
Trending

भारत के लिए बड़ी खबर, अमेरिका ने  लौटाई 297 प्राचीन धरोहर, प्रधानमंत्री ने जताया आभार

वॉशिंगटन। अमेरिका दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। प्रधानमंत्री की यात्रा पर अमेरिकी पक्ष ने भारत से चुराई गई या तस्करी की गई 297 प्राचीन वस्तुओं की वापसी में मदद की है। इन्हें जल्द भारत वापस लाया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप अपने घर में रखेंगे ये 7 चित्र – Pratidin Rajdhani

इसकी जानकारी खुद प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पर साझा करते हुए लिखा, मैं भारत को 297 अमूल्य पुरावशेषों की वापसी सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन और अमेरिकी सरकार का अत्यंत आभारी हूं।

ये खबर भी पढ़ें : चाॅकलेट का लालच देकर तीन साल की मासूम बच्ची से रेप ,आराेपी अगिरफ्तार

ये प्राचीन वस्तुएं लगभग 4000 साल पुरानी हैं, जो 2000 ईसा पूर्व से 1900 ईसवी तक समय अवधि की हैं। इनका इतिहास भारत के अलग-अलग हिस्सों से है। ज़्यादातर प्राचीन वस्तुएं पूर्वी भारत की टेराकोटा कलाकृतियां हैं, जबकि अन्य पत्थर, धातु, लकड़ी और हाथीदांत से बनी हैं और देश के अलग-अलग हिस्सों से संबंधित हैं।

ये खबर भी पढ़ें : सुभद्रा योजना के लिए आवेदन करने के चरण – Pratidin Rajdhani

पुरातत्विक महत्व की संपत्तियों की तस्करी पुराना मुद्दा है और भारत इसका शिकार रहा है। बड़ी संख्या में पुरावशेषों की तस्करी देश से बाहर की गई। प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान 297 प्राचीन वस्तुएं भारत को मिलने के बाद 2014 से भारत वापस लाई गई प्राचीन वस्तुओं की कुल संख्या 640 हो गई। इसमें अकेले अमेरिका से वापस किए गए पुरावशेषों की कुल संख्या 578 है।

ये खबर भी पढ़ें : सूर्य नमस्कार के लाभ – Pratidin Rajdhani

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका